उत्तर प्रदेश

गृह मंत्री अमित शाह ने कुछ भी गलत नहीं कहा, भ्रम फैला रही कांग्रेस: अपर्णा

लखनऊ। भाजपा नेता अपर्णा यादव ने कहा कि कांग्रेस वह पार्टी है जिसने देश को बांटा है और इस पार्टी ने कभी झूठ और छल के अलावा देश का भला नहीं चाहा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में कुछ भी गलत नहीं कहा है। कांग्रेस केवल भ्रम फैलाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग भ्रम में आकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन आगे वो भाजपा का समर्थन करेंगे। डॉ. आंबेडकर ने देश को संविधान दिया है जिसने हमारे देश को एक दिशा दी है। कांग्रेस को भ्रम फैलाने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button