देश
उत्तराखंड सरकार का महिला कर्मचारियों को तोहफा, एक नवंबर को छुट्टी घोषित

देहरादून। करवा चौथ पर शासकीय, अशासकीय कार्यालयों व शिक्षा संस्थानों में महिला कर्मचारियों की छुट्टी घोषित की गई है।
करवा चौथ पर उत्तराखंड सरकार ने महिला कर्मचारियों को तोहफा दिया है। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शासकीय, अशासकीय कार्यालयों व शिक्षा संस्थानों में महिला कर्मचारियों के लिए एक नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।