देश

भाजपा के फिर जिलाध्यक्ष बने विवेक बंटी

छिंदवाड़ा। विधानसभा में भाजपा के प्रत्याशी रहे विवेक बंटी साहू को एक बार फिर से भाजपा प्रदेश संगठन के द्वारा छिंदवाड़ा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बता दें कि विधानसभा चुनाव लड़ने के कारण उन्हें अध्यक्ष पद से कार्य मुक्त किया गया था, वहीं उनकी जगह प्रियवर सिंह ठाकुर को कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया था।
अब दोबारा विवेक बंटी साहू को भाजपा संगठन ने अध्यक्ष बनाया है। इससे पहले भी विवेक बंटी साहू भाजपा जिला अध्यक्ष थे, वहीं प्रदेश संगठन के द्वारा विधानसभा चुनाव के बाद एक बार फिर से उनपर जिला संगठन संभालने की जवाबदारी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button