देश

भाजपा के किस सांसद को केंद्र में मंत्री बनाया जाएगा

चण्डीगढ़। हरियाणा में लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद लोगों के मन में एक बड़ा सवाल है कि एनडीए की सरकार बनने के बाद भाजपा के किस सांसद को केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है। 2019 में हरियाणा के दो सांसद केंद्र की सरकार में मंत्री थे। इनमें गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत सिंह और फरीदाबाद से सांसद कृष्णपाल गुर्जर शामिल थे। दोनों ही इस बार भी जीते हैं। मगर नवनिर्वाचित दोनों सांसदों की मंत्री बनने की दौड़ इतनी आसान नहीं होने वाली है। राव, गुर्जर के अलावा पूर्व सीएम मनोहर लाल और धर्मबीर सिंह भी केंद्रीय मंत्री बनने की दौड़ में शामिल हैं। हालांकि हरियाणा के दो सांसदों को जब मंत्री बनाया गया था, तो उस दौरान भाजपा अकेले ही बहुमत में थी। गठबंधन के दलों का दबाव नहीं होता था।
इस बार स्थितियां बदली हुई हैं। केंद्र में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। भाजपा पर एनडीए में शामिल घटक दलों के सदस्यों को भी मंत्री बनाने का दबाव होगा। उधर, चार महीने बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में संभव है कि इस बार केंद्र में दो के बजाय किसी एक सांसद को मंत्री पद से नवाजा जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button