विश्व-लोक

मोरक्को में भी सरकार के खिलाफ युवा सड़क पर उतरे

नेपाल में हाल ही में हुए जेन-जेड के आंदोलन के बाद मोरक्को में भी सरकार के खिलाफ भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। ऐसे में आंदोलनकारियों को समझाना बुझाना सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। गत 2 अक्टूबर को आंदोलनकारी सरकार के खिलाफ सड़कों पर भारी संख्या में उतर गए और नारेबाजी करने लगे। वह बैरिकेडिंग तोड़ कर आगे आगे बढ़ते रहे। इस बीच पुलिस के साथ उनकी झड़प हो गई। इस दौरान कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई। इसके प्रदर्शनकारी और भी ज्यादा उग्र हो गए।यह विरोध प्रदर्शन करीब 5 दिनों से जारी है। दिन-रात सड़कों पर लोगों का भारी हुजुम जमा है। कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में आग लगा दी। सार्वजनिक सेवाओं की स्थिति को लेकर हुआ प्रदर्शन हिंसक हो गया और पुलिस को स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए दक्षिणी शहर में गोलीबारी करनी पड़ी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। मोरक्को की राजधानी रबात से लगभग 500 किलोमीटर दक्षिण स्थित लेक्लिया में ये मौतें हुई हैं।
मोरक्को की सरकारी समाचार एजेंसी ‘एमएपी’ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई करते हुए दो ‘उपद्रवियों’ को गोली मार दी। एजेंसी ने कहा कि जिन लोगों को गोली मारी गई, वे पुलिस के हथियार छीनने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि कोई भी प्रत्यक्षदर्शी इस खबर की पुष्टि नहीं कर सका। इसके अलावा और कोई जानकारी नहीं दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button