कैटरीना ने पहले करवा चौथ पर खो दिया था सब्र

करवा चौथ बॉलीवुड वाइफ्स भी बेसब्री से इंतजार करती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इस बार भी अपने विक्की कौशल के लिए फास्ट रखने वाली हैं। पहले करवा चौथ पर कैटरीना की हालत खराब हो गई थी। शाम होते ही कैटरीना कैफ का सब्र टूट गया था। विक्की ने एक बार अपनी पत्नी कैटरीना के पहले करवा चौथ व्रत के बारे में भी बात की थी और उनके हाल का भी खुलासा किया था।
विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ के पहले करवा चौथ को लेकर बताया था कि व्रत के दौरान कैसे 8.30 बजते ही कैटरीना का पारा हाई हो गया था और उन्हें गुस्सा आने लगा था।
विक्की कौशल ने खुलासा किया कि जब कैटराना ने उनके लिए पहली बार करवा चौथ का व्रत रखा था तो वह शाम होते-होते धीरे-धीरे अपना सब्र खोती जा रही थीं। वो बार-बार गूगल से चंद्रमा का अपडेट ले रही थीं। गूगल के बताए टाइम अनुसार 8.30 बजे तक वह पूरी तरह ठीक थीं लेकिन, जैसे ही 8.30 बज गए उसके बाद, वह बोलीं- ‘अब मुझे भूख लग रही है’। ‘चांद कितने बजे दिखेगा’ विक्की ने बताया था, ‘कैटरीना ने गूगल से पूछा कि वह चंद्रमा को कब देख पाएंगी। गूगल से जवाब मिला रात 8.30 बजे। मैंने कैट से कहा कि चांद गूगल की बात नहीं सुनेगा, ये तभी आएगा जब चाहेगा। गूगल बादलों की गति की भविष्यवाणी नहीं कर सकता। गूगल के अपडेट के मुताबिक, चांद नहीं निकला। जैसे ही इसमें देरी हुई वह बोलीं- ‘ये नहीं आया है।’ कैटरीना ने खुलासा किया था कि विक्की ने भी करवा चौथ पर उनकी सलामती के लिए व्रत रखा था। (हिफी)