17 साल की रिया ने निभाई थी गांधारी की भूमिका

साल 2013 में टीवी पर प्रसारित हुआ महाकाव्य पौराणिक महाभारत को खूब पसंद किया गया था, जिसमें कई ऐसे कलाकार नजर आए जो आज भी दर्शकों के बीच चर्चा में रहते हैं। इसके हर किरदार को खूब सराहना मिली। हम बात कर रहे हैं सिद्धार्थ कुमार तिवारी का धारावाहिक महाभारत जो उस वक्त इसकी कास्ट और कहानी की वजह से खूब सुर्खियों में रहा है। बी आर चोपड़ा द्वारा निर्देशित महाभारत के बाद सबसे ज्यादा पसंद इसी पौराणिक टीवी धारावाहिक को किया गया है। कृष्ण, भीष्म, द्रोण, कर्ण, कुंती, दुःशासन, कृपाचार्य, धृतराष्ट्र, शकुनि, अश्वत्थामा, बलराम, सुभद्रा, व्यास, अभिमन्यु, पांडु, सत्यवती और अम्बा जैसे मशहूर किरदार के अलावा एक ऐसा उल्लेखनीय पात्र भी है जो कोई नहीं भूल सकता। जी हां, हम बात कर रहे हैं शो में गांधारी का किरदार निभाने वाली रिया दीपसी की महाभारत की गांधारी का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुईं रिया दीपसी ने इस शो के साथ एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया था। इस शो की वजह से वह इतनी मशहूर हो गई कि आज तक लोग उनका चेहरा नहीं भूल पाए हैं। कमाल की बात ये है कि इतनी कम उम्र में एक्ट्रेस ने खुद से 12 साल बड़े अर्पित रंका की मां का किरदार निभाया था जो महाभारत में दुर्योधन बने थे। गांधारी बन कर तारीफ बटोरनी वालीं रिया दीपसी मुंबई से हैं। रिया ने फिल्म मेकिंग में बैचलर ऑफ आर्ट्स किया है। रिया ने थिएटर भी किया है और फिल्मों में भी अपना हाथ आजमा चुकी हैं।रिया दीपसी ने साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म भागते रहो से बॉलीवुड डेब्यू किया। वहीं, ओटीटी पर भी धूम मचा चुकी है। (हिफी)