फिल्मी

किशोर की चैथी पत्नी लीना को पति से लगता था डर

किशोर कुमार हिंदी सिनेमा की ऐसी शख्सियत थे जो एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ शानदार सिंगर भी थे और फैंस के दिलों में एक खास जगह रखते हैं। अपने अभिनय और गानों से उन्होंने दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ खूब रुलाया भी। उनके गम भरे गाने सुनकर आज भी आंखें नम हो जाती हैं। उन्होंने अभिनय से लेकर सिंगिंग और निर्देशन में भी हाथ आजमाया और राजेश खन्ना, धर्मेंद्र, जीतेंद्र, शशि कपूर, संजय दत्त और अनिल कपूर सहित कई कलाकारों को अपनी आवाज दी। प्रोफेशनल लाइफ में वह जितने सफल रहे उनकी रियल लाइफ उतने ही उतार-चढ़ाव से भरी रही, जिसके चलते उनका मिजाज भी काफी अलग-थलग था। उनकी चैथी पत्नी लीना चंदावरकर ने भी उनके बारे में कुछ चैंकाने वाले खुलासे किए थे। लीना चंदावरकर ने दिवंगत अभिनेता और अपने पति किशोर कुमार के व्यवहार के बारे में बात की थी। इस दौरान उन्होंने ये भी माना कि उन्हें किशोर कुमार के व्यवहार से डर लगता था। उन्होंने बताया कि एक बार किशोर कुमार उन पर इतना गुस्सा हो गए थे कि उन्होंने बिलकुल जानवरों जैसा मुंह बना लिया था। लीना का कहना था कि क्योंकि वह उनकी चैथी पत्नी थीं, इसलिए वह असुरक्षित महसूस करती थीं। वह नहीं चाहती थीं कि किशोर कुमार किसी और महिला के लिए उन्हें भी छोड़ दें।लीना ने बातचीत में कहा था- उन्हें कोई पागल कहकर बुलाए उन्हें बिलकुल पसंद नहीं था। उसका व्यवहार बदलता रहता था, कभी वह बहुत गंभीर हो जाते, तो कभी बचकाना व्यवहार करते और आप उनसे कभी ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं करते थे। उन्होंने एक बार मुझसे पूछा था कि क्या मैंने कभी उनके बारे में कोई अफवाह सुनी है, लेकिन मैं नहीं चाहती थी कि मैं उनके मुंह पर कुछ कहूं, इसलिए मैंने मना कर दिया। मैं तब रूम में अकेली थी। मैं प्यार अजनबी है की शूटिंग के लिए अपना मेकअप कर रही थी, जब मैंने उन्हें कुछ भी कहने से मना कर दिया। उन्होंने जैसा चेहरा बनाया था, मैं बिलकुल नहीं बना सकती। उन्होंने किसी जानवर की तरह चेहरा बना लिया, वह बहुत ही डरावना चेहरा था। ऐसा, जैसे वो पागल हो गए हों। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button