फिल्मी

महाभारत के कर्ण पंकज धीर नहीं रहे

टीवी और फिल्मी दुनिया का जाना-माना नाम रहे पंकज धीर अब इस दुनिया में नहीं रहे। 68 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। बीआर चोपड़ा के सीरियल ‘महाभारत’ में ‘कर्ण’ की भूमिका निभाने वाली टीवी की ये ‘दानवीर’ एक भंयकर बीमारी से हार गया। उनके निधन की खबर से फैंस और इंडस्ट्री शोक में है। पंकज धीर के करीबी दोस्त और एक्टर अमित बहल ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो पिछले काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे। वो इससे जंग जीत गए थे लेकिन बीते कुछ महीनों में उनका कैंसर दोबारा लौटा। एक्टर की हालत काफी नाजुक थी। बीमारी की वजह से वो एक बड़ी सर्जरी से भी गुजरे थे लेकिन पंकज को बचाया नहीं जा सका।
पंकज धीर ने हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया। उन्हें ‘चंद्रकांता’, ‘युग’, ‘द ग्रेट मराठा’ और ‘बढ़ो बहू’ जैसे शोज में देखा गया। वे ‘आशिक आवारा’, ‘सड़क’, ‘सोल्जर ‘और ‘बादशाह’ जैसी फिल्मों भी नजर आए हैं।
निजी जिंदगी की बात करें, तो पंकज ने अनीता धीर से शादी की थी। उनकी पत्नी अनीता कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं। उन्होंने ‘विक्टोरिया नंबर 203’, ‘डायमंड्स आर फॉरेवर’, ‘इक्के पे इक्का’ और ‘बॉक्सर’ जैसी फिल्मों में कॉस्ट्यूम डिजाइन किए। उनके बेटे निकितन धीर हैं, जो एक्टर हैं। टीवी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर उनकी बहू हैं।
1988 में आई बीआर चोपड़ा की महाभारत में कर्ण का रोल निभाकर पंकज धीर ने घर घर में पहचान हासिल की थी। उनकी एक्टिंग और उनका तेज आज भी लोग भुला नहीं पाए हैं। पंकज धीर का जन्म 9 नंवबर 1956 को हुआ। वह पंजाब के रहने वाले हैं। उन्होंने एक्टिंग के अलावा ‘माय फादर गॉडफादर’ जैसी फिल्म का डायरेक्शन भी किया है। अनिल कपूर के साथ जीवन एक संघर्ष, सलमान खान के साथ जागरुति, मिथुन चक्रवर्ती के साथ परदेसी, बॉबी देओल के साथ सोल्जर, शाहरुख खान के साथ बादशाह, अक्षय कुमार के साथ अंदाज से लेकर तमाम सुपरस्टार्स के साथ उन्होंने फिल्में की हैं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button