फिल्मी

कच्चा बादाम गर्ल को सीता की भूमिका पर ऐतराज

कच्चा बादाम गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस, डांसर और रियेलिटी टीवी स्टार अंजलि अरोड़ा को सोशल मीडिया ने अच्छी-खासी प्रसिद्धि दी है। सोशल मीडिया पर भी उनके लाखों फॉलोअर हैं। अंजलि कई बार सुर्खियां बटोर चुकी हैं और अलग-अलग वजहों से चर्चा में रह चुकी हैं। कभी अपने वायरल वीडियो को लेकर तो कभी रियेलिटी शो में हिस्सा लेने को लेकर। अब एक बार फिर अंजलि अरोड़ा चर्चा में हैं। इस बार वह अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। जी हां, अंजलि अरोड़ा हीरोइन बन चुकी हैं और बतौर लीड एक्ट्रेस उन्हें उनकी पहली फिल्म भी बन गई है। अंजलि अपकमिंग फिल्म श्री रामायण कथा में नजर आने वाली हैं, जिससे हाल ही में उनका फर्स्ट लुक वायरल हुआ और ये लुक देखने के बाद नेटिजंस का पारा चढ़ गया है।रिपोर्ट्स के अनुसार, श्री नारायण कथा में अंजलि अरोड़ा सीता मैया की भूमिका में नजर आने वाली हैं और फिल्म से उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है। अब पौराणिक कथा पर बन रही फिल्म के लिए मेकर्स का चुनाव सोशल मीडिया यूजर्स को जरा भी पसंद नहीं आया। सीता मैया के लुक में अंजलि को देखने के बाद यूजर्स का पारा चढ़ चुका है और वह कमेंट्स के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और एक्ट्रेस को रिप्लेस करने की मांग कर रहे हैं।वायरल हो रही फोटो में अंजलि अरोड़ा भगवा रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। यानी अंजलि वनवास के लिए माता सीता के अवतार में हैं। वहीं एक अन्य फोटो भी सामने आई थी, जिसमें एक्टर देव शर्मा भगवान राम के लुक में नजर आए और अंजलि उनके साथ पोज देती दिखीं। इसके अलावा फिल्म का टीजर भी सामने आया है, जिसमें हनुमान जी को पहाड़ों पर बैठकर तपस्या करते देखा जा सकता है। अंजलि को माता सीता के लुक में देखने के बाद यूजर कमेंट करते हुए नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button