फिल्मी

अब दिल्ली में होगी ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग: रश्मिका

सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की अदाकारी वाली फिल्म कॉकटेल (2012) को दर्शकों ने खूब सराहा था। अब इसका सीक्वल बन रहा है। इसमें कृति सेनन, शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना होंगी। इसका निर्देशन होमी अदजानिया कर रहे हैं। बताया जाता है कि यह फिल्म अगले साल शुरुआत में रिलीज हो सकती है। ऐसे में फिल्म को लेकर रश्मिका मंदाना ने कई बातें बताई हैं। कॉकटेल-2 की टीम ने हाल ही में इटली की शूटिंग पूरी की है। कलाकारों की अपडेट्स को देखते हुए ऐसा लगता है कि शूटिंग के दौरान उन्होंने खूब मस्ती की। अपने सह-कलाकारों के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बात करते हुए, रश्मिका मंदाना ने बताया कि उन्हें साथियों के साथ शूटिंग करने में बहुत मजा आया।
रश्मिका ने बताया, मुझे कृति और शाहिद बहुत पसंद हैं। मुझे लगता है कि हम साथ में सबसे अच्छे लोग हैं। होमी सर (होमी अदजानिया), जिनके साथ हम काम कर रहे हैं, उनके साथ काम करना भी एक खुशी की बात है। मैं दिल्ली में फिर से शूटिंग शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें अपने सह-कलाकारों के साथ शूटिंग में बहुत मजा आया और वह दर्शकों को स्क्रीन पर वही अनुभव महसूस कराना चाहती हैं। रश्मिका ने मुस्कुराते हुए कहा, हर बार जब मैं कृति या शाहिद के साथ किसी सीन में होती हूं, तो मैं बस उसका आनंद लेती हूं। इसलिए, मुझे उम्मीद है कि जब यह फिल्म रिलीज होगी, तो आप भी उसी आनंद को महसूस करेंगे। रश्मिका मंदाना हाल ही में रिलीज हुई फिल्म थामा की कामयाबी से खुश हैं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button