फिल्मी

शादी को लेकर मलाइका की नसीहत

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने पुराने रिलेशनशिप पर बात की है। इस दौरान उन्हें भावुक भी देखा गया है। एक्ट्रेस ने शादी को लेकर युवाओं को सीख दी है।
मलाइका अरोड़ा ने कहा, ‘युवाओं को शादी से पहले अपना समय लेना चाहिए। लड़कियां पता नहीं क्यों इतनी जल्दी शादी करना चाहती हैं, इसकी जरूरत नहीं है। जिंदगी को थोड़ा समझ लो, कुछ काम कर लो पहले।आगे बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा, मैं बहुत ही कम उम्र की थी, जब मैंने शादी की थी। इसके आगे अभिनेत्री से दोबारा शादी और फिर से रिलेशन में आने की बात पूछी जाती है। इस पर अभिनेत्री ने जवाब दिया, कुछ कह नहीं सकती, क्योंकि मुझे प्यार पर विश्वास है।
मलाइका और अरबाज साल 1998 में शादी के बंधन में बंधे थे। उस समय मलाइका बॉलीवुड में अपने पैर पसार रही थीं, लेकिन उन्होंने अपने करियर को किनारे रखते हुए परिवार को चुना। दोनों बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ियों में से एक थे, लेकिन शादी के 19 साल बाद 2017 में मलाइका ने अरबाज से तलाक ले लिया। अरबाज और मलाइका का परिवार इसके लिए राजी नहीं था, लेकिन मलाइका अलग होने का फैसला ले चुकी थीं। दोनों का एक बेटा भी है, जो मलाइका के साथ रहता है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button