फिल्मी

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिलचस्प मोड़

ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में एक लंबे वक्त के बाद अभिरा और अरमान की जिंदगी में मुश्किलों का दौर खत्म हुआ। लेकिन अचानक एक बड़ा तूफान इनकी जिंदगी में आ गया है। एक फेक एआई वीडियो अभिरा और अरमान का वायरल हो रहा है। कौन है इस घिनौनी हरकत के पीछे? और इस मुश्किल से अभिरा और अरमान कैसे बाहर आएंगे।
अभिरा और अरमान के परिवार को एक अश्लील वायरल वीडियो के बारे में पता चलता है। इस वजह से परिवार में हंगामा हो जाता है। इस बात से अरमान और अभिरा भी परेशान हैं। अरमान को समझ नहीं आ रहा है ये क्या हो रहा है? लेकिन अभिरा जल्द ही समझ जाती है कि यह फेक एआई वीडियो है। अरमान इस वीडियो को इंटरनेट से हटाने की कोशिश में लगा है।
अरमान और अभिरा का फेक एआई वीडियो बनाने के पीछे कुछ लड़कों का हाथ है। दरअसल, कुछ दिन पहले अरमान और अभिरा डेट पर गए थे। जहां कुछ बिगड़ैल लड़कों से उनकी तू-तू, मैं-मैं होती है। यही लड़के ही बदला लेने के लिए उनकी वीडियो बनाकर उसे फेक एआई वीडियो में बदल देते हैं। हाल ही में 41वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी की गई। इस लिस्ट में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने 5वें नंबर पर जगह बनाई है। इसकी टीआरपी लगभग 1.9 है। पहले नंबर पर सीरियल ‘अनुपमा’ ने जगह बनाई है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button