फिल्मी

जय व माही ने तलाक की अफवाहों को किया खारिज

जय भानुशाली और माही विज अपने तलाक की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने अब इन दावों पर प्रतिक्रिया दी है और तलाक की अफवाहों को खारिज कर दिया है। माही ने चल रही खबरों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और इन्हें झूठी खबरें बताया है। टीवी के सबसे लोकप्रिय कपल में से एक माही विज और जय भानुशाली लंबे समय से अपने शादी को लेकर चर्चा में बने हुए थे, जिसके बाद अब माही विज ने तलाक का सच बताया है। साथ ही इस झूठी खबर को फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने को भी कहा। एक्ट्रेस ने चेतावनी देते हुए कहा कि ये अफवाहें फैलाना बंद कर दें।
एक इंस्टाग्राम पेज ने जय भानुशाली और माही विज के तलाक की खबर शेयर की थी और कमेंट सेक्शन में इसकी जानकारी भी दी थी। माही ने इस पोस्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि वह कानूनी कार्रवाई करेंगी। इंस्टाग्राम पर इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने सभी दावों को खारिज करते हुए लिखा, झूठी खबरें हैं। उनका यह बयान उनकी शादी को लेकर चल रही उथल-पुथल की अटकलों के बीच आया है। इंस्टाग्राम पोस्ट में उनकी तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा था, क्या सब खत्म हो गया? 14 साल की शादी के बाद, जय भानुशाली और माही विज तलाक की ओर बढ़ रहे हैं। सूत्रों ने पुष्टि की है कि तलाक के कागजात जुलाई और अगस्त 2025 के बीच साइन किए जाएंगे। उनके तीनों बच्चों की कस्टडी पर भी फैसला हो चुका है।
जय और माही ने 2011 में शादी की और 2019 में एक बच्ची, तारा का स्वागत करके माता-पिता बने। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button