फिल्मी

प्रीति जिंटा की फिल्म दिल है तुम्हारा के गाने थे सुपरहिट

बॉलीवुड में कुछ फिल्में ऐसी भी बनी जो बॉक्स ऑफिस पर उतनी सफल तो नहीं रहीं लेकिन उनका म्यूजिक इतना रोमांटिक था कि लोगों के दिल-दिमाग पर छा गया। ऐसी ही एक फिल्म ने 6 सितंबर 2002 को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक की थी। अर्जन रामपाल, जिमि शेरगिल, प्रीति जिंटा और महिमा चैधरी स्टाटर इस फिल्म का नाम था- दिल है तुम्हारा जिसे कुंदन शाह ने डायरेक्ट किया था। प्रोड्यूसर रमेश तौरानी थे। फिल्म में नदीम-श्रवण के म्यूजिक ने धूम मचा दी थी। दिल को छूने वाले गीत समीर ने लिखे थे। 7 करोड़ के बजट में इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 18 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म को मेलोडियस सॉन्ग और मर्मस्पर्शी लव स्टोरी के लिए याद किया जाता है। इस फिल्म में मुहब्बत से जुड़ा एक गाना था, जो आज भी सिनेप्रेमियों के दिल में जगह बनाए हुए है। यह गान था- मोहब्बत दिल का सुकून है ऐतबार।
फिल्म में कुल 9 गाने रखे गए थे। हर सॉन्ग पॉप्युलर था। यह तय करना मुश्किल है कि कौन सा गाना बेस्ट है। फिल्म का टाइटल सॉन्ग ‘दिल है तुम्हारा’ के बोल बहुत ही खूबसूरत थे। उदित नारायण-कुमार सानू और अल्का यागनिक ने आवाज दी थी। जब ही नदीम-श्रवण के हिट सॉन्ग की लिस्ट यूट्यूब पर कोई खोजता है तो ‘कसम खाके कहो’ सॉन्ग सबसे पहले सुनाई देता है। सबसे पहले अल्का याज्ञनिक की आवाज सुनाई देती है और दिल को छू जाती है। इस गाने को अल्का याज्ञनिक और कुमार सानू ने गाया था। दिल है तुम्हारा’ मूवी में एक सैड सॉन्ग भी था जो दिल टूटे आशिकों को खूब पसंद आया था। गाने के बोल थे- दिल लगा लिया मैंने तुमसे प्यार, तुमसे प्यार करके। इस गाने में अल्का याज्ञनिक और उदित नारायण ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा था। दिल है तुमहारा’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही थी। अपेक्षा के अनुरूप नहीं चली थी। फिल्म में लव ट्रायंगल, मां-बेटी के रिश्तों और दो बहनों के प्यार की कहानी को एक अलग ही अंदाज में दिखाया गया था। फिल्म टीवी पर बहुत पसंद की गई। फिल्म में एक और सैड सॉन्ग था जिसे दर्शक आज भी खूब पसंद करते हैं। यह गाना था- ओ साहिबा, ओ साहिबा। (हिफी)

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button