ट्रम्प. जिनपिंग की मुलाकात से बनी बातए चीन पर 10 फीसद टैरिफ कम

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की दक्षिण कोरिया में मुलाकात हुईए जिसके बाद ट्रंप चीन पर मेहरबान दिखे। उन्होंने इस मुलाकात के बाद ही चीन पर 10 पर्सेंट टैरिफ कम कर दिया है। बता दें कि दक्षिण कोरिया के बुसावा में दोनों की मुलाकात 6 साल बाद हुई थी।
बता दें कि दोनों एशिया.प्रशांत आर्थिक सहयोग ;एपेकद्ध शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण कोरिया पहुंचे थे। माना जा रहा है कि शी जिनपिंग की यह यात्रा अमेरिका.चीन व्यापार और सुरक्षा प्रतिद्वंद्विता के बीच सियोल और वाशिंगटन के साथ बीजिंग के भविष्य के संबंधों की नींव रखेगी। शी जिनपिंग से मुलाकात के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमारी मुलाकात बहुत सफल रहने वाली है। उन्होंने चीनी राष्ट्रपति को एक महान देश का महान नेता कहाए हम एक.दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं। हमारे बीच हमेशा से बहुत अच्छे संबंध रहे हैं। ट्रंप ने जिनपिंग से कहा कि मुझे लगता है कि हमारे बीच लंबे समय तक शानदार संबंध बने रहेंगे और आपका हमारे साथ होना सम्मान की बात है। वहीं चीन के राष्ट्रपति ने कहा कि ट्रंप को देखकर अच्छा लग रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच कभी.कभी टकराव होना सामान्य बात है। उनका मानना है कि चीन का विकास ट्रंप के अमेरिका को फिर से महान बनाओ नजरिए के साथ.साथ चलता है और वह अमेरिका.चीन संबंधों के लिए एक ठोस आधार बनाने के लिए आपके साथ काम करने के लिए तैयार हैं। 2019 के बाद डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति की यह पहली मुलाकात हो रही थी हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन पर पहले से लगाए गए टैरिफ पर 100 फीसदी अतिरिक्त शुल्क लगाने की धमकी दी थी और कहा था कि चीन पर 157 फीसदी टैरिफ 1 नवंबर से लागू हो जाएंगे। चीन ने भी रेयर अर्थ के निर्यात को लेकर अपने नियम कड़े कर दिए थेए जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने टैरिफ बम फोड़ दिया था। पिछले हफ्तेए दोनों देशों के व्यापार वार्ताकारों ने मलेशिया में एक रूपरेखा समझौते पर हस्ताक्षर किएए जिससे ट्रंप और शी के बीच आगामी शिखर सम्मेलन का मार्ग प्रशस्त हुआ।



