फिल्मी

रणबीर कपूर के समर्थन में उतरे आध्यात्मिक गुरु

आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु ने एक्टर रणबीर कपूर का बचाव किया है, जो जल्द ही नितेश तिवारी की महाकाव्य रामायण में नजर आएंगे। वे इसमें भगवान राम की भूमिका निभाएंगे। फिल्म की रिलीज में अभी कुछ महीने बाकी हैं और रणबीर अक्सर भगवान राम की भूमिका को लेकर आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं। इंटरनेट और सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग महाकाव्य में उनकी गलत कास्टिंग के लिए मेकर्स से सवाल कर रहे हैं और विवाद कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो रणबीर कपूर की पिछली भूमिकाओं के आधार पर इस पवित्र भूमिका के लिए उनकी कास्टिंग पर सवाल किया है।निर्माता नमित मल्होत्रा के साथ हाल ही में हुई बातचीत के दौरान, सद्गुरु ने इस विवाद का सीधा जवाब दिया और इस आलोचना को गलत ठहराया बताया है। नमित ने बातचीत में कहा, लोग अतीत की बातें निकाल रहे हैं और पूछ रहे हैं कि रणबीर कपूर रामायण में श्री राम की भूमिका कैसे निभा सकते हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, सद्गुरु ने कहा, श्यह एक अभिनेता के बारे में अनुचित बाते हो रही है क्योंकि उन्होंने अतीत में किसी न किसी रूप में अभिनय किया है तो कलाकार को कला की समझ होती है। आप उससे राम बनने की उम्मीद नहीं कर सकते। कल किसी और फिल्म में वह रावण का किरदार निभा सकता है।
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित रामायण भारत की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी और सबसे महंगी फिल्मों में से एक है, जिसका बजट 4000 करोड़ रुपये है। दो भागों वाली इस महाकाव्य फिल्म में सीता की भूमिका में साईं पल्लवी भी हैं। इसे 2026 की दिवाली पर रिलीज के लिए शूट किया गया है। दूसरा भाग 2027 की दिवाली पर रिलीज होगा। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button