फिल्मी

फिल्म में काजोल को अंजला जावेरी ने दी थी जोरदार टक्कर

फिल्म प्यार किया तो डरना क्या 90 के दशक की यादगार फिल्मों में से एक है, जिसमें सलमान खान और काजोल की जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। इस फिल्म की कहानी और किरदार दोनों ही लोगों को काफी पसंद आए थे। इस फिल्म को रिलीज हुए 27 साल पूरे हो चुके हैं। इसके किरदार आज भी लोगों की यादों में ताजा हैं। सलमान और काजोल के अलावा इस फिल्म में अरबाज खान और अंजला जावेरी की जोड़ी भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। फिल्म में अरबाज खान ने विशाल ठाकुर का किरदार निभाया था, जबकि उनकी लव इंटरेस्ट उजाला के रोल में अंजला जावेरी नजर आई थीं। अपने सीमित स्क्रीन टाइम के बावजूद अंजला ने अपनी खूबसूरती और अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म में उनके किरदार का नाम उजाला था। फिल्म की रिलीज के बाद तो कई लोगों ने उनकी तुलना काजोल से करना शुरू कर दिया था। लोगों का कहना था कि वो काजोल से भी ज्यादा खूबसूरत हैं और उनकी स्माइल काफी कटीली है, जो किसी का भी मन मोह ले। अंजला जावेरी का जन्म लंदन में एक एनआरआई परिवार में हुआ था। उन्हें बॉलीवुड में लाने का श्रेय दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना को जाता है, जिन्होंने उन्हें अपने बेटे अक्षय खन्ना के साथ फिल्म हिमालय पुत्र में लॉन्च किया था। यह
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही, लेकिन अंजला की सादगी और आकर्षक लुक्स ने दर्शकों का ध्यान खींचा। हालांकि, गजब की खूबसूरती और टैलेंट के बावजूद वे बॉलीवुड में अपनी जगह मजबूत नहीं बना पाईं।
इसके बाद अंजला ने साउथ इंडियन सिनेमा की ओर रुख किया और
तेलुगु, तमिल और मलयालम फिल्मों में अपनी खास पहचान बनाई। दक्षिण भारतीय दर्शकों ने उन्हें खुले दिल से अपनाया और वहां वे कई हिट
फिल्मों में नजर आईं। हिंदी फिल्मों में उन्होंने बेताबी में चंद्रचूड़ सिंह के साथ भी काम किया था। शादी के बाद अंजला ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button