फिल्मी

धर्मेन्द्र के निधन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरा देश, फिल्म जगत और उनके लाखों प्रशंसक दुखी हैं। अमिताभ बच्चन भी शोले के वीरू को आखिरी विदाई देने श्मशान घाट पहुंचे और फिर देर रात दिवंगत अभिनेता की याद में पोस्ट शेयर किया।इसी साल ‘शोले’ की रिलीज को 50 साल पूरे हुए हैं, जिसमें अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र लीड रोल में दिखाई दिए थे। धर्मेंद्र के निधन के साथ ही जय-वीरू की जोड़ी भी टूट गई। अमिताभ बच्चन ने देर रात 2.30 बजे अपने दोस्त के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पोस्ट शेयर किया और धर्मेंद्र के जाने का दुख बयान किया। उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि कैसे धर्मेंद्र जाते-जाते अपने पीछे एक शून्य छोड़ गए, जो कभी नहीं भरने वाला।
अमिताभ बच्चन ने अपने पोस्ट में लिखा- एक और बहादुर दिग्गज हमें छोड़कर चला गया है .. मंच छोड़ गया .. एक असहनीय खामोशी छोड़ गए धरम जी। महानता का प्रतीक, न केवल अपनी प्रसिद्ध शारीरिक उपस्थिति के लिए, बल्कि अपने दिल की विशालता और इसकी सबसे प्यारी सादगी के लिए भी…। वह अपने साथ पंजाब के उस गांव की मिट्टी को लेकर आए थे जहां से वह आए थे और अपने शानदार करियर के दौरान अपने स्वभाव के प्रति सच्चे रहे, एक ऐसी बिरादरी में जिसने हर दशक में बदलाव देखा। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button