फिल्मी

संयुक्ता मेनन की अगले चार महीने में चार फिल्में

धनुष की फिल्म में काम कर चुकी जानी मानी एक्ट्रेस जो पिछले 2 सालों में किसी फिल्म में नजर नहीं आईं, लेकिन आने वाले 4 महीनों में इस एक्ट्रेस की 4 फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इस बला की खूबसूरत एक्ट्रेस के लिए एक्टिंग की दुनिया में हमेशा एक जैसे ऑफर नहीं रहे। आज के दौर में सिनेमा में नई एक्ट्रेसेस इंडस्ट्री से जुड़ रही हैं। तो कॉम्पिटीशन भी उतना ही बढ़ गया है। धनुष की फिल्म वाथी से फैंस का ध्यान खींचने वाली एक्ट्रेस संयुक्ता मेनन को तो 2 साल काम ही नहीं मिला। जानी मानी एक्ट्रेस संयुक्ता मेनन जिन्होंने 2023 में अपना जातिगत नाम मेनन छोड़ने का ऐलान किया है। फिल्मी दुनिया में वह अब सिर्फ संयुक्ता के नाम से ही जानी जाती हैं। लंबे समय तक मलयालम फिल्मों पर फोकस करने के बाद संयुक्ता ने तमिल इंडस्ट्री में वापसी की और धनुष के साथ फिल्म वाथी की। इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और संयुक्ता को पूरे देश में पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने मलयालम फिल्म बूमरैंग और तेलुगु फिल्म विरुपाक्ष में काम किया। विरुपाक्ष को दर्शकों ने खूब पसंद किया। उनकी आखिरी रिलीज 2023 की तेलुगु फिल्म डेविल थी। इसके बाद से वह लगभग दो साल तक स्क्रीन से गायब रहीं लेकिन अब संयुक्ता जोरदार वापसी कर रही हैं। आने वाले चार महीनों में उनकी चार फिल्में रिलीज होंगी। पहली अकांडा-2 जो कि 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। दूसरी हैं सुयाम्बु जिसे डायरेक्टर निखिल सिद्धार्थ स्टारर सुयाम्बु लेकर आ रहे है, जो 13 फरवरी को रिलीज हो रही है। तीसरी है नारी नारी नादुमा मुरारी जो फरवरी एंड से अटकी पड़ी है। यह तेलुगु फिल्म भी फरवरी के आखिर में सिनेमाघरों में आएगी। उनकी चैथी फिल्म है, महाराग्नि: क्वीन ऑफ क्वींस। मार्च में संयुक्ता की पहली हिंदी फिल्म महाराग्नि रिलीज होगी। इसमें वह काजोल और प्रभु देवा के साथ नजर आएंगी।कुल मिलाकर, अगले चार महीनों में संयुक्ता की चार फिल्में रिलीज होने वाली हैं और फैंस उन्हें फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button