विश्व-लोक

डोनाल्ड ट्रम्प का पसंदीदा शब्द टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। ट्रंप ने अब टैरिफ को लेकर एक बार फिर बड़ी बात कही है। अमेरिका के पेन्सिलवेनिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, मेरा पसंदीदा शब्द टैरिफ है। यह किसानों को अमीर बना रहा है और हमारे लिए सैकड़ों अरबों डॉलर, सच में खरबों डॉलर ला रहा है। पेन्सिलवेनिया से पहले इसी साल अक्टूबर के महीने में ट्रंप ने क्वांटिको में भी इसी तरह का बयान दिया था। तब ट्रंप ने कहा था, ऑफिस संभालने के बाद मैंने जो पहले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर साइन किए, उनमें से एक मेरिट के सिद्धांत को बहाल करना था। टैरिफ शब्द के अलावा यह सबसे महत्वपूर्ण शब्द है। मुझे टैरिफ पसंद है। सबसे खूबसूरत शब्द, टैरिफ मेरा पसंदीदा शब्द है। मुझे टैरिफ शब्द बहुत पसंद है। आप जानते हैं, हम बहुत अमीर बन रहे हैं।
हाल ही में ट्रंप ने सोशल मीडिया पर अपनी टैरिफ पॉलिसी को लेकर पोस्ट किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि टैरिफ लगाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का कोई भी फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में नहीं होगा। ट्रंप ने यह भी कहा था कि यदि कोर्ट का फैसला टैरिफ के खिलाफ आता है तो अमेरिका को बड़ा नुकसान होगा और वह आर्थिक रूप से पूरी तरह असहाय हो जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह भी कहा था कि टैरिफ की वजह से अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button