बिग बाॅस-19 के विजेता अमाल ने साझा किये अनुभव

सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 गौरव खन्ना के विनर बनने के साथ ही खत्म हो चुका है। शो से बाहर आने के बाद कई कंटेस्टेंट ने अपने एक्सपीरियंस और शो की जर्नी के बारे में बात की है। अब ‘बिग बॉस 19’ के फाइनलिस्ट रहे अमाल मलिक ने अपने अनुभव को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि तान्या मित्तल और उनके बीच असल में क्या रिश्ता है। इसके अलावा सिंगर ने ‘बिग बॉस 19’ में अपनी एक हरकत पर पछतावा भी जाहिर किया।
अमाल मलिक ने कहा, ‘मैंने कभी इंडस्ट्री से ब्रेक नहीं लिया। जब मैं बिग बॉस के घर में था, तब भी मेरे गाने रिलीज होते रहे। मुझे सालों से यह शो कई बार ऑफर हुआ, लेकिन तब मुझे लगा कि शो करना ठीक नहीं होगा, क्योंकि मैं कम काम कर रहा था। मैं पर्सनली अच्छे दौर से नहीं गुजर रहा था।’ अमाल मलिक ने कहा, ‘फिर दोबारा मुझे शो का ऑफर हुआ और मेरे मैनेजर ने कहा कि मुझे ये शो करना चाहिए। इससे दुनिया अमाल मलिक को बेहतर तरीके से जान पाएगी। शो में अपने और तान्या मित्तल के रिश्ते पर भी अमाल मलिक ने बात की। उन्होंने कहा कि मैंने तान्या को सिर्फ अपना अच्छा दोस्त माना है और कुछ नहीं। अगर मुझे उसके साथ काम करने का मौका मिलता है तो मैं इस बारे में जरूर सोचूंगा।
शो से बाहर आने के बाद मन में किसी तरह का पछतावा है?
ऐसा कोई बात या काम जिसे आप अपनी जर्नी में पछतावे की तरह देखते हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए सिंगर ने कहा, ‘हां, एक घटना है
ऐसी। मैंने फरहाना भट्ट की प्लेट से खाना छीना और प्लेट तोड़ दी।
मैंने लड़ाई की और कड़वी बातें कहीं। घर के अंदर का माहौल लोगों को
बिना सोचे-समझे रिएक्ट करने पर मजबूर कर देता है। मुझे उसे बेहतर तरीके से संभालना चाहिए था। अगर मैंने कोई गलती की है तो मुझे माफ कर दें। (हिफी)



