कल्याणी प्रियदर्शन ने साउथ में मचाई धूम

इस साल साउथ सिनेमा ने धूम मचा दी है। कई फिल्में दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहीं तो वहीं, कुछ बेहतरीन कलाकारों की प्रतिभा भी देखने को मिली। 2025 में रिलीज हुई फिल्मों में कुछ सितारों ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से स्क्रीन पर कब्जा कर लिया और लाइमलाइट में आ गए।
2017 में तेलुगु फिल्म हैलो से अपने करियर की शुरुआत करने वाली कल्याणी प्रियदर्शन को असली पहचान डायरेक्टर डोमिनिक अरुण की फिल्म लोका-चैप्टर 1-चंद्रा से मिली। इस फिल्म में उन्होंने चंद्रा का किरदार निभाया था। मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन की बेटी आज साउथ सिनेमा की पहली फीमेल सुपरहीरो हैं। सुपरस्टार मोहनलाल के बेटे प्रणव मोहनलाल ने मलयालम सिनेमा में इस साल हॉरर फिल्म डाइस इराए से तहलका मचा दिया, जिसने बॉक्स ऑफिस के बाद ओटीटी पर भी धूम मचा दी। इस फिल्म के जरिए उन्होंने अपनी एक चमकते सितारे के रूप में जगह बना ली है। 2025 की सबसे चर्चित तेलुगु लीगल ड्रामा में से एक रही। साउथ एक्टर प्रियदर्शी पुलिकोंडा हर बार की तरह एक बार फिर छा गए। उन्होंने अपने इस किरदार में भी जान डाल दी। उन्होंने सूर्या तेजा के रूप में एक डिफेंस अटॉर्नी का रोल प्ले किया, जो झूठे आरोपों में फंसे 19 साल के एक लड़के को न्याय दिलाने के लिए कोर्ट में लड़ता है।
इस साल कांतारा चैप्टर 1 की रिलीज के बाद सभी की नजरें ऋषभ शेट्टी पर थीं, लेकिन रुक्मिणी वसंत ने अपनी अनोखी और दमदार परफॉर्मेंस से सबका ध्यान खींचा। शुरुआत में वह केवल प्यार का खेल खेलती दिखीं, लेकिन प्री-क्लाइमेक्स और क्लाइमेक्स में उनकी असली ताकत देखने को मिलती है, जिससे वह पावरफुल परफॉर्मर के रूप में सामने आईं। किष्किंधा कांडम के मेकर्स इस साल एको के साथ बड़े पर्दे पर लौटे और स्क्रीन पर आग लगा दी।
डायरेक्टर मारी सेल्वराज ने फिर से अपनी कहानी कहने और टैलेंट पहचानने की काबिलियत दिखाई। इस पावरफुल स्पोर्ट्स ड्रामा में ध्रुव विक्रम ने शानदार परफॉर्मेंस दी, जो दिखाती है कि वह सिर्फ स्टार किड नहीं, बल्कि एक मेहनती और काबिल एक्टर हैं। (हिफी)



