फिल्मी

राजेश खन्ना ने अनीता आडवाणी से मंदिर में की थी शादी

हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का लड़कियों के बीच उनकी दीवानगी का ऐसा आलम था कि लड़कियां उनके नाम का सिंदूर लगाती थीं। उनका करियर जितना चमकदार रहा, निजी जिंदगी उतनी ही उथल-पुथल भरी रही। अपने से आधी उम्र की हीरोइन डिंपल कपाड़िया से उनकी शादी, बेटियों का जन्म और फिर अलगाव हमेशा सुर्खियों का विषय रहा। अंजू महेंद्रू के साथ भी राजेश खन्ना का नाम जुड़ा और उनके निधन के बाद एक और नाम सामने आया, जो है अनीता आडवाणी का नाम। वहीं इस साल अनीता आडवाणी ने अपने कुछ बयानों से एक बार फिर सनसनी पैदा कर दी।अनीता आडवाणी ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि उन्होंने राजेश खन्ना से गुपचुप शादी की थी। अनीता आडवाणी ने कहा कि यह शादी पूरी तरह प्राइवेट थी और इसीलिए कभी इंडस्ट्री में इसकी चर्चा नहीं हुई।
अनीता आडवाणी ने बताया हमारे घर में एक छोटा सा मंदिर था। उन्होंने खास मेरे लिए सोने का, काले मोतियों वाला मंगलसूत्र बनवाया था। उन्होंने उसे मेरे गले में पहनाया और मेरे माथे पर सिंदूर लगाया। फिर बोले, “आज से तुम मेरी जिम्मेदारी हो।” और बस इस तरह हमारी शादी हो गई। ये रिश्ता केवल भावनात्मक नहीं था, बल्कि उन्होंने इस रिश्ते को शादी के रूप में स्वीकार किया था। भले ही हमने सार्वजनिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की, लेकिन हमने शादी की थी। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button