फिल्मी

रश्मिका और विजय देवरकोंडा ने रोम में मनाया न्यू ईयर

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा नए साल के मौके पर रोम पहुंचे हैं। दोनों ने यहां से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी तस्वीरों में रोम की पुरानी इमारतें और कई दूसरी जगहें नजर आ रही हैं। फैंस ने नोटिस किया है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने एक ही जगह की तस्वीरें शेयर की हैं। वियय देवरकोंडा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनकी तथाकथित पार्टनर रश्मिका मंदाना पहले ही उन जगहों की तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों एक-साथ छुट्टियों पर निकले हैं। विजय देवरकोंडा की तस्वीरों पर फैंस ने रश्मिका मंदाना को लेकर कमेंट किए हैं। एक यूजर ने दावा किया है कि उन्हें विजय की एक फोटो के रिफ्लेक्शन में रश्मिका दिखीं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक दूसरे इमेज में रश्मिका ने एक्टर विजय को पीछे से पकड़ा है। फ्रेम में उनके दोस्तों का रिएक्शन भी दिख रहा है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button