वेनेजुएला पर अमेरिका का हमला मादुरो ने घोषित की इमरजेंसी

अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला कर दिया है। वेनेजुएला की राजधानी काराकास में कम से कम 7 धमाकों और नीचे उड़ते हुए विमानों की आवाज सुनी गई। रशिया टुडे के मुताबिक अमेरिकी वायु सेना ने वेनेजुएला के इस्ला मार्गरीटा द्वीप पर बमबारी की है जहां सेना के टॉप बेस हैं। हमलों के बाद वेनेजुएला में इमरजेंसी लगा दी गई है। वेनेजुएला की सरकार ने अमेरिका पर आम नागरिकों और मिलिट्री ठिकानों पर हमला करने का आरोप लगाया है।
शहर के अलग-अलग हिस्सों में धमाकों की तेज आवाजें सुनी गई हैं। शहर का दक्षिणी इलाका, जो एक बड़े सैन्य अड्डे के पास है, वहां बिजली भी गुल हो गई है। इससे पहले वेनेजुएला ने 5 अमेरिकी नागरिकों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद अमेरिका ने एक्शन लेने की बात कही थी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही चेतावनी दी थी कि अमेरिका सेना आने वाले दिनों में वेनेजुएला के अंदर जमीनी हमले शुरू कर सकती है। वेनेजुएला की सरकार ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। राजधानी काराकास में धमाकों के बाद अलग-अलग इलाकों के लोग सड़कों पर निकल आए। कुछ लोगों को काराकास से जाते हुए भी देखा गया। यह ऐसे समय हुआ है जब अमेरिकी सेना हाल के दिनों में ड्रग तस्करी वाली नावों को निशाना बना रही है। शुक्रवार को वेनेजुएला ने कहा कि वह ड्रग तस्करी से निपटने के लिए अमेरिका के साथ एक समझौते पर बातचीत करने के लिए तैयार है।
वेनेजुएला की राजधानी कराकस में शनिवार 3 जनवरी तड़के करीब 2 बजे (स्थानीय समय) कम से कम सात जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। इसके साथ ही शहर के ऊपर लो-फ्लाइंग एयरक्राफ्ट भी देखे गए और उनकी जोरदार आवाज सुनी गई। धमाकों के बाद से पूरे कराकस में अफरा-तफरी मच गई है। धमाकों की आवाज सुनते ही कई इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल आए। अलग-अलग मोहल्लों से लोगों को सड़कों पर जमा होते देखा गया। दूर से भी कुछ इलाकों में हलचल और रोशनी दिखाई दी, हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।



