जन्मदिन पर दीपिका का युवाओं को तोहफा

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज यानी 5 जनवरी को 40 साल की हो चुकी हैं। उन्हें अपने फैंस और तमाम सेलेब्स से जन्मदिन की बधाइयां मिल रही हैं। अब अपने बर्थडे पर दीपिका पादुकोण ने एक नई पहल की शुरुआत की है। उन्होंने युवा और उभरते क्रिएटिव टैलेंट को मंच देने के लिए द ऑनसेट प्रोग्राम लॉन्च किया है। इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और सिनेमा जगत में सच्ची कहानियों को आगे लाना है।
इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए दीपिका पादुकोण ने कहा, ‘पिछले एक साल से मैं देश और उसके बाहर से बेहतरीन क्रिएटिव टैलेंट को पहचानने और उन्हें देखने, सुनने और अनुभव करने का मंच देने को लेकर बहुत गहराई से महसूस कर रही हूं। द ऑनसेट प्रोग्राम के लॉन्च का ऐलान करते हुए मैं बेहद खुश हूं और अगली पीढ़ी के क्रिएटिव टैलेंट से आप सभी को मिलवाने का मुझे बेसब्री से इंतजार है।’ दीपिका पादुकोण के क्रिएट विद मी प्लेटफॉर्म का अगला कदम है, जिसका मकसद ऐसे नए क्रिएटिव आर्टिस्ट्स को मौका देना है जो इंडियन फिल्म, टीवी और विज्ञापन की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहते हैं। ऐसे में उनकी टैलेंट देखी जाए, सुनी जाए और सही मायनों में सामने आ सके, इसलिए यह प्लेटफॉर्म बनाया गया है। यह प्रोग्राम जहां अच्छे और होनहार लोगों को सीखने के मौके देगा, वहीं उन लोगों के लिए भी आगे बढ़ने का मंच बनेगा जिनके पास अपने प्रोजेक्ट को संभालने का अनुभव और हुनर है। इसके पहले स्टेज में लिखना, निर्देशन, कैमरा, लाइट, एडिटिंग, साउंड, आर्ट, कपड़ों की डिजाइन, हेयर स्टाइलिंग, मेकअप और प्रोडक्शन जैसे काम शामिल होंगे।
देश और विदेश से क्रिएटिव टैलेंट को पहचानने के अपने विजन को आगे बढ़ाते हुए दीपिका पादुकोण का द ऑनसेट प्रोग्राम अब ीजजचेरूध्ध्वदेमजचतवहतंउ।पदध् पर देखा जा सकता है, जहां लोग अपना काम भेज सकते हैं और इंडस्ट्री के बेहतरीन लोगों के साथ काम करने का मौका पा सकते हैं। (हिफी)



