विश्व-लोक

ग्रीनलैण्ड पर कब्जे के लिए अमेरिकी संसद में बिल पेश

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के सांसद रैंडी फाइन ने ग्रीनलैंड एनेक्सेशन एंड स्टेटहुड एक्ट बिल संसद में पेश कर दिया है। इस बिल का मकसद ट्रंप सरकार को ग्रीनलैंड पर कब्जा करने और अमेरिकी राज्य का दर्जा देने के लिए कानूनी अधिकार देना है। ट्रंप की पार्टी के सांसद ने कहा कि आर्कटिक में चीनी और रूसी प्रभाव का मुकाबला करने के लिए यह बिल महत्वपूर्ण है। अगर बिल संसद में पास हो जाता है तो ट्रंप को ग्रीनलैंड पर एक्शन लेने की पूरी छूट मिल जाएगी। ग्रीनलैंड एनेक्सेशन एंड स्टेटहुड एक्ट एक ऐसा बिल है जो राष्ट्रपति को ग्रीनलैंड को यूनियन में लाने के लिए जरूरी तरीके खोजने की अनुमति देता है।
रिपब्लिकन कांग्रेसी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने यह साफ कर दिया है कि वॉशिंगटन को ग्रीनलैंड को हासिल करके अमेरिकी दबदबा फिर से कायम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, मेरा बिल इस विजन को हकीकत में बदलता है और ग्रीनलैंड को एक आधिकारिक राज्य बनाकर अगले 100 सालों के लिए अमेरिका को ऊपरी हाथ देगा। चीन और रूस को यह चेतावनी दी जानी चाहिए कि आर्कटिक क्षेत्र में हमारी संप्रभुता में दखल देने के दिन खत्म हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button