फिल्मी

रिमी सेन ने फिल्मों के शिखर पर पहुंच किया किनारा

बॉलीवुड में कामयाबी जितनी जल्दी मिलती है, उतनी ही तेजी से हाथ से फिसल भी सकती है। असली हैरानी तब होती है, जब कोई अभिनेत्री करियर के पीक पर खुद ही इस चमक-दमक से दूर जाने का फैसला कर ले। 2000 के दशक में ऐसी ही एक अभिनेत्री थीं, जिनकी मौजूदगी लगभग हर बड़ी फिल्म में नजर आती थी, लेकिन अचानक उन्होंने लाइमलाइट छोड़ दी। यह कहानी है कभी टॉप एक्ट्रेस रहीं रिमी सेन की, जो अब फिल्मी दुनिया से दूर नई जिंदगी शुरू कर चुकी हैं। वो एक अब ऐसा काम करती है, जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा।रिमी सेन ने साल 2003 में फिल्म ‘हंगामा’ से बॉलीवुड में कदम रखा और पहली ही फिल्म से दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ दी। उनकी मासूमियत, नैचुरल एक्टिंग और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग ने उन्हें रातोंरात पहचान दिला दी। इसके बाद रिमी के करियर ने जैसे रफ्तार पकड़ ली। वह लगातार बड़े बैनर और बड़े सितारों के साथ नजर आने लगीं। सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन और जॉन अब्राहम जैसे सुपरस्टार्स के साथ उनकी जोड़ी खूब पसंद की गई। ‘बागबान’, ‘धूम’, ‘गरम मसाला’, ‘क्यों की’, ‘फिर हेरा फेरी’, ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’ और ‘जॉनी गद्दार’ जैसी फिल्मों में काम कर रिमी सेन उस दौर की सफल अभिनेत्रियों में शामिल हो गईं। 2000 के दशक में जब प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ जैसी नई अभिनेत्रियां इंडस्ट्री में अपनी जगह बना रही थीं, तब रिमी पहले से ही टॉप लीग में गिनी जाती थीं।
जब सब कुछ सही चल रहा था और करियर अपने शिखर पर था, तभी रिमी सेन ने ऐसा कदम उठाया जिसने सबको चैंका दिया। उन्होंने खुद ही फिल्मों से दूरी बना ली। हाल ही में एक पॉडकास्ट बातचीत के दौरान रिमी सेन ने बॉलीवुड को लेकर बेहद बेबाक राय रखी। उन्होंने कहा कि यह इंडस्ट्री पुरुष-प्रधान है, जहां पुरुष सितारों का करियर दशकों तक चलता है, लेकिन महिलाओं का समय सीमित होता है। रिमी के शब्दों में, आज भी शाहरुख खान और सलमान खान जैसे अभिनेता 30 सालों से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं, जबकि उनके साथ काम करने वाली हीरोइन्स या तो सपोर्टिंग रोल कर रही हैं या उम्र के हिसाब से मां की भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button