रानी मुखर्जी की तारीफ करने वालों में अनुष्का भी शामिल

अनुष्का शर्मा भी उन सेलेब्रिटीज की लिस्ट में शामिल हो गई हैं, जो रानी मुखर्जी की तारीफ कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फिल्म मर्दानी-3 के लिए अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की। अनुष्का ने बताया कि उन्हें हमेशा से रानी का काम पसंद आया है और वह यह देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं कि वह स्क्रीन पर अब कैसे फिर धूम मचाती हैं। मर्दानी-3 आगामी 30 जनवरी को रिलीज हो रही है, जो इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अनुष्का शर्मा ने ट्रेलर शेयर किया और लिखा, बधाई हो रानी, मैंने हमेशा आपके काम और आप जो कुछ भी करती हैं उसमें आपकी ग्रेस की तारीफ की है। आपके लिए आगे जो कुछ भी है, उसे देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। मैं आपकी इसलिए ही फैन भी हूं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने भी एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की। वहीं, दर्शक इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रानी मुखर्जी की दमदार कॉप फ्रेंचाइजी मर्दानी के मेकर्स ने इसकी तीसरी किस्त का ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें एक्ट्रेस एक बार फिर निडर और बेखौफ पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में वापस आई हैं। फ्रेंचाइजी के बेबाक अंदाज को बरकरार रखते हुए, मर्दानी 3 एक और परेशान करने वाली सामाजिक मुद्दे के साथ वापसी कर रही है। इस बार शिवानी नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी में शामिल होती दिख रही हैं और दो छोटी लड़कियों के अपहरण से जुड़े एक रोंगटे खड़े कर देने वाले मामले की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। (हिफी)



