37 साल बाद अक्षय व करिश्मा ने ताजा कीं पुरानी यादें

अक्षय कुमार और करिश्मा कपूर दोनों ही बॉलीवुड के जाने माने नाम हैं। दोनों ने अपने करियर की शुरुआत 90 के दशक में की थी और फैंस के दिलों में एक अलग जगह बनाई थी। अक्षय और करिश्मा ने एक साथ कई फिल्में की हैं, जिनमें ‘दीदार’ फिल्म फैंस को बहुत पसंद आई थी। अब 34 साल बाद अक्षय और करिश्मा दोनों एक बार फिर इस फिल्म के गाने पर साथ थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों सोनी टीवी के शो ‘व्हील ऑफ फॉर्चून इंडिया’ को होस्ट कर रहे हैं। वहीं शो के लेटेस्ट एपिसोड में उनकी पहली हिरोइन पहुंचीं। दोनों सितारों ने अपने पुराने दिनों की यादें ताजा करते हुए 34 साल पुरानी फिल्म ‘दीदार’ के उस खास पल को फिर से जीया, जो उनके फैंस के दिल के बेहद करीब हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। शो के दौरान अक्षय कुमार ने करिश्मा को अपनी पहली हिरोइन बताया और उनके साथ काम करने के पुराने एक्सपीरियंस शेयर किए।
उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी पहली फिल्म और पहला गाना, दोनों करिश्मा कपूर के साथ ही किया था। इसके बाद उसी शो के मंच पर दोनों ने मिलकर अपनी पुरानी फिल्म ‘दीदार’ के गाने “दीदार हो गया मुझको प्यार हो गया” पर दोबारा डांस किया। उनकी ये फिल्म 1992 में रिलीज हुई थी, जिसे प्रमोद चक्रवर्ती ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था। शो में हल्की-फुल्की मजेदार बातचीत और हंसी मजाक भी देखने को मिला। अक्षय ने मजाकिया अंदाज में कहा, “करिश्मा के पास बांद्रा की हर बिल्डिंग में एक-एक फ्लैट है।” इस पर करिश्मा ने जवाब में हंसते हुए कहा, “अक्षय पूरे जुहू के मालिक हैं। (हिफी)



