विश्व-लोक

तेहरान की ओर बढ़ रहा एक और अमेरिकी जंगी बेड़ा

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव से पूरे मिडिल ईस्ट में स्थिति संवेदनशील नजर आ रही है। अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस अब्राहम लिंकन पहले ही ईरान के नजदीक पहुंच गया है और अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह कहकर सनसनी मचा दी है कि एक और अमेरिकी जंगी बेड़ा तेहरान की ओर बढ़ रहा है। ट्रंप ने कहा, अभी एक और खूबसूरत आर्मडा ईरान की ओर बढ़ रहा है। मुझे उम्मीद है कि वो डील करेंगे।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान इसलिए अहम है क्योंकि सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने 28 जनवरी को ईरान के खिलाफ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जंगी बेड़े वाली धमकी का समर्थन किया। ग्राहम ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, मिस्टर प्रेसिडेंट बहुत बढ़िया। ईरान में प्रदर्शनकारियों का साथ देते रहें। वो हमारे दोस्त हो सकते हैं। अयातुल्ला कभी हमारा दोस्त नहीं होगा।ईरान पर अमेरिका के संभावित हमले के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई राजधानी तेहरान में एक अंडरग्राउंड बंकर में चले गए हैं। ईरान इंटरनेशनल की ओर से बताए गए सूत्रों के अनुसार, अयातुल्ला के तीसरे बेटे, मसूद खामेनेई ने उनके ऑफिस के रोजाना का कामकाज संभाल लिया है।
इस बीच यहां यह भी बता दें कि, ईरान में देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के दौरान की गई कार्रवाई में कम से कम 6,159 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई और लोगों के मारे जाने की आशंका बनी हुई है। यह जानकारी अमेरिका स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी (एचआरएएनए) ने दी है। दूसरी ओर, ईरान सरकार ने मृतकों की संख्या काफी कम बताते हुए 3,117 का आंकड़ा जारी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button