फिल्मी

महिलाओं की एक्सपायरी डेट पर मोना ने उठाये सवाल

करीना कपूर खान की बड़ी बहन का रोल निभाने से लेकर बॉर्डर 2 में सनी देओल की पत्नी का रोल निभाने तक, मोना सिंह ने हर तरह के किरदार निभाए है। वह एक ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस है, जिन्हें अपनी फिल्मों में बड़ी उम्र के किरदार निभाने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं की एक्सपायरी डेट पर सवाल किए है, जबकि 60 साल के पुरुष अभी भी रोमांटिक लीड रोल निभा रहे हैं। उनका ये नया बयान सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है। साथ ही एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया वह फिल्मों में बड़ी उम्र के किरदार क्यों निभाती हैं। मोना सिंह कई शानदार किरदार में नजर आ चुकी हैं, जिसमें 3 इडियट्स की मोना सहस्रबुद्धे, लाल सिंह चड्ढा की गुरप्रीत कौर चड्ढा और बॉर्डर 2 की सिमी कलेर जैसे कुछ पॉपुलर किरदार शामिल हैं। हालांकि, इनमें से कुछ में उन्होंने 40 साल की एक्ट्रेस के किरदार भी निभाए हैं जो उनकी उम्र से बड़े भी थे। मोना सिंह ने कहा कि उन्हें अपनी ऑन-स्क्रीन उम्र की परवाह नहीं है क्योंकि वह बहुत कॉन्फिडेंट हैं और जानती हैं कि वह कौन हैं। उनसे जब पूछा गया कि श्आप स्क्रीन पर इतनी बूढ़ी क्यों दिखती हैं? इस पर जवाब देते हुए, मोना ने कहा, श्यह वह किरदार है जो मैं निभा रही हूं और यह मुझे सच में एक्साइट करता है।
इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह दुख की बात है कि बॉलीवुड ही एकमात्र ऐसी इंडस्ट्री है, जहां महिलाओं की एक एक्सपायरी डेट होती है। एक्ट्रेस ने कहा, जहां 60 साल के पुरुष अभी भी रोमांटिक लीड रोल निभा सकते हैं, वहीं महिलाएं नहीं। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने कभी भी इस बात की परवाह नहीं की क्योंकि वह वैसी नहीं बनना चाहती थीं। मोना ने इस साल की शुरुआत वीर दास की पहली डायरेक्टोरियल फिल्म हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस में एक डॉन का किरदार निभाकर की। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस द्वारा समर्थित इस फिल्म में दास के साथ मिथिला पालकर, शारिब हाशमी और अन्य कलाकार भी हैं। वहीं, वॉर फिल्म बॉर्डर 2 में सनी देओल की ऑन स्क्रीन पत्नी के रोल में नजर आईं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button