फिल्मी

शेफाली बग्गा ने युजवेंद्र संग एआई फोटो पर ट्रोल्स को फटकारा

पिछले कुछ वक्त से एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 13’ में प्रतियोगी रही शेफाली बग्गा का नाम क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से जोड़ा जा रहा है। दोनों को हाल ही में साथ भी देखा गया था। शेफाली से पहले चहल का नाम आरजे महवश के साथ जोड़ा गया था। लेकिन चहल से लिंकअप की अटकलों के बीच शेफाली को उनके साथ बनाई गई एआई फोटो रास नहीं आई है। वह इस फोटो को देखकर गुस्से में हैं। इंस्टाग्राम पर इस बात को लेकर वह अपनी नाराजगी भी जाहिर कर चुकी हैं। शेफाली ने जब चहल के साथ अपनी, आरजे महवश और धनश्री वाली एआई फोटो देखी तो वह आग-बबूला हो गईं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन वह तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘यह बहुत घटिया है। जिस तरह से ये ट्रोल लड़कियों के साथ बर्ताव करते हैं, वह बहुत शर्मनाक है। अपनी जिंदगी जियो। यह आपकी खराब मानसिकता का उदाहरण है।’ इस पोस्ट पर आरजे महवश और चहल की पूर्व पत्नी धनश्री ने अब तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
कुछ दिन पहले मुंबई में युजवेंद्र चहल और शेफाली बग्गा को साथ देखा गया था। पैपराजी ने इन्हें कैमरे में भी कैद किया था। दोनों ने अलग-अलग पैपराजी को पोज दिए। जब पैपराजी ने एक साथ पोज देने के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया। इस वीडियो के बाद से ही चहल और शेफाली के लिंकअप की खबरों को और हवा मिली। शेफाली बग्गा ने म्यूजिक वीडियो किए हैं। साथ ही वह बिग बॉस 13 में बतौर प्रतियोगी शामिल हुई थी। साथ ही उन्होंने बतौर एंकर भी काम किया है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button