विश्व-लोक

ट्रम्प ने कहा ईरान यकीनन करेगा डील

ईरान के साथ जारी तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि ईरान वॉशिंगटन के साथ डील करेगा। ट्रंप का यह बयान ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की उस चेतावनी के कुछ घंटे बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका की ओर से शुरू किया गया कोई भी संघर्ष क्षेत्रीय युद्ध में बदल जाएगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर डील नहीं होती है तो यह साफ हो जाएगा कि खामेनेई की चेतावनी सही थी या नहीं।फ्लोरिडा में अपने मार-ए-लागो आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने क्षेत्र में बड़ी सैन्य तैनाती की है, लेकिन दोनों देशों में बढ़ते तनाव के बीच एक राजनयिक समाधान पसंद करता है। ट्रंप ने कहा, हमारे पास दुनिया के सबसे बड़े, सबसे शक्तिशाली जहाज वहां बहुत करीब हैं, और उम्मीद है कि कुछ दिनों में हम एक डील कर लेंगे। अगर हम डील नहीं करते हैं, तो पता चल जाएगा कि वह सही थे या नहीं। ट्रंप की यह टिप्पणी ईरान के सुप्रीम लीडर की ओर से एक्स पर पोस्ट किए गए बयानों के जवाब में आई है। खामेनेई ने वॉशिंगटन को सैन्य कार्रवाई के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा था कि अमेरिका को समझना चाहिए कि कोई भी युद्ध सीमित नहीं रहेगा। खामेनेई की पोस्ट में लिखा था, अमेरिकियों को पता होना चाहिए कि अगर वो युद्ध शुरू करते हैं, तो इस बार यह एक क्षेत्रीय युद्ध होगा। उन्होंने आगे कहा कि ईरान युद्धपोतों या विमानों से जुड़ी धमकियों से नहीं डरेगा।
खामेनेई ने कहा कि ईरान संघर्ष नहीं चाहता है, लेकिन किसी भी आक्रामकता का जोरदार जवाब देगा। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि अमेरिकी कभी-कभी युद्ध के बारे में बात करते हैं, कहते हैं कि हम युद्धपोतों और विमानों के साथ आएंगे, यह कोई नई बात नहीं है। ईरानी राष्ट्र पर ऐसी बातों का कोई असर नहीं पड़ता है। उन्हें ऐसी चीजों से ईरानी राष्ट्र को डराने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
एक अन्य पोस्ट में खामेनेई ने कहा, हम युद्ध शुरू करने वाले नहीं हैं। हम किसी पर अत्याचार नहीं करना चाहते। हम किसी भी देश पर हमला नहीं करना चाहते। हालांकि, जो कोई भी हमला करने या नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, उसे ईरानी राष्ट्र से निर्णायक झटका लगेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button