फिल्मी

वहीदा ने तेलगू में सबसे पहले किया था काम

दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान 3 फरवरी, 2026 को अपना 88वां जन्मदिन मना रही हैं। कागज के फूल, प्यासा और गाइड जैसी क्लासिक फिल्मों में अपनी यादगार भूमिकाओं के लिए मशहूर वहीदा रहमान ने अपने अभिनय करियर में कई यादगार हिट फिल्में दी हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं कि दिग्गज अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत कैसे की और फिल्मी दुनिया में उनकी एंट्री कैसे हुई। इसी के साथ ये भी जानते हैं कि अपने अभिनय करियर की शुरुआत में ही उन्हें गुरु दत्त और देवआनंद जैसे अभिनेताओं के साथ काम कैसे मिला?

वहीदा रहमान 2023 में अरबाज खान के शो द इनविजिबल विद अरबाज खान में अपने प्रोफेशनल करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें शेयर करती दिखी थीं। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था, मैं मद्रास से हूं। मेरे पिता म्यूनिसिपल कमिश्नर थे। मैं कई बार शीशे के सामने फिल्मों की तरह परफॉर्म करती थी। इस पर मेरे वालिद मेरी वालिदा से कहते थे, इसे संभालो कहीं ये पागल न हो जाए। एक दिन उन्होंने मुझे बुलाया और पूछा कि ऐसा क्यों करती हो? मैंने कहा- मैं चाहती हूं जब मैं हंसू तो दुनिया हंसे और जब रोऊं तो दुनिया रोए। उन्होंने आगे बताया कि उन्हें बचपन से ही गाना और नाचना पसंद था और बाद में उन्होंने डांस सीखना शुरू किया।
वहीदा रहमान ने तेलुगु सिनेमा से अपना करियर शुरू किया। उनकी पहली फिल्म 1955 में आई रोजुलु मरयी थी, जिसमें उन्होंने एक गाने में बतौर डांसर काम किया था। वहीं जयसिम्हा की रिलीज के बाद हैदराबाद में उनकी मुलाकात गुरु दत्त से हुई, वे मुंबई आ गईं और एक दिग्गज अभिनेत्री बन गईं। बॉलीवुड (हिंदी सिनेमा) में उन्होंने 1956 की फिल्म सीआईडी से डेब्यू किया, जिसमें गुरु दत्त और देव आनंद लीड रोल में थे।

अपनी फिल्मी जर्नी पर बात करते हुए वहीदा रहमान ने कहा था- एक दिन मेरे वालिद (पिता) के दोस्त आए। वो तेलुगु फिल्मों के प्रोड्यूसर थे। वो घर
आए और मेरे वालिद साहब से बोले- अगर आप इजाजत दें तो हम वहीदा को फिल्म में काम देना चाहते हैं। वालिद साहब तैयार नहीं हुए, वालिद साहब का इंतकाल हो गया। बड़ी मुश्किल से वालिदा फिल्म में एक डांस के लिए तैयार हुई थी। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button