फिल्मी

सपना चैधरी ने रंग भेद पर टिप्पणी की

टीवी की दुनिया में अब एक नया रियेलिटी शो दस्तक दे चुका है, जिसमें एक-दो नहीं पूरे 50 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं टीवी इंडस्ट्री के नए रियेलिटी शो द 50 की, जिसमें टीवी और सोशल मीडिया की दुनिया के 50 जाने-माने चेहरे शामिल हुए हैं। बिग बॉस में तहलका मचा चुकीं हरियाणवी क्वीन सपना चैधरी भी द 50 का हिस्सा बनी हैं और बिग बॉस की ही तरह इस शो में अपनी धाक जमाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहीं। इस बीच सपना चैधरी नाइजीरियन रैपर पर किए अपने कमेंट को लेकर बुरी तरह फंस गई हैं।नए रियेलिटी शो द 50 का हाल ही में प्रीमियर हुआ। शो में 50 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है और सपना चैधरी भी इस रियेलिटी शो का हिस्सा बनी हैं। सपना पहले दिन से ही फ्रंट फुट पर गेम खेल रही हैं और हर किसी से बेबाक होकर पंगे ले रही हैं लेकिन, सपना के एक कमेंट पर सिर्फ शो के अंदर ही नहीं बाहर भी विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने नाइजीरियन रैपर युग सैमी की रंगत पर कुछ ऐसा कहा, जो शो के अन्य कंटेस्टेंट हजम नहीं कर पाए।
सपना चैधरी करण पटेल और अन्य कंटेस्टेंट्स से बात कर रही थीं। इसी दौरान वह किसी बात पर कहती हैं- धूप में कहीं मैं काली तो नहीं हो जाऊंगी? इसके बाद वह युंग को बुलाती हैं और उनकी तरफ इशारा करते हुए कहती हैं- इसकी तरह तो नहीं हो जाऊंगी मैं? इस पर करण पटेल अन्य कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए कहते हैं कि सपना अनजाने में रेसिस्ट कॉमेंट कर रही हैं। ये बात वह दूसरे तरीके से भी कह सकती थीं। दूसरी तरफ सपना चैधरी शो में एक टास्क के दौरान अदनान शेख से भी भिड़ती दिखीं। सपना चैधरी, अदनान से कहती हैं- दम नहीं है क्या बाहर जा के कमाने की? अदनान कहते हैं- चिल्ला मत! औरत है तो औरत की तरह रह। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button