बेटी को पसंद नहीं आयी रजनीकांत की फिल्म

रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ ने बॉक्स ऑफिस पर भले ही धमाल मचाया था लेकिन उनकी बेटी सौंदर्या रजनीकांत खुश नहीं हैं। हाल ही में दिए इंटरव्यू में उन्होंने खुलकर बताया कि फिल्म का कौन सा हिस्सा उन्हें दिल से पसंद आया और कहां वो थोड़ा और चाहती थीं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनके इंटरव्यू की बातें आयीं। सौंदर्या ने कहा कि फिल्म का डी-एजिंग वाला हिस्सा, खासकर आखिरी 10 मिनट, उन्हें सबसे ज्यादा इंप्रेस कर गया। उनके मुताबिक ये टेक्निकली बेहद शानदार था और स्क्रीन पर पापा को उस अंदाज में देखना उनके लिए इमोशनल मोमेंट जैसा था। हालांकि यहां बेटी से ज्यादा एक फैन बोल उठी। उन्होंने हंसते हुए कहा कि वो चाहती थीं फिल्म में रजनीकांत का स्क्रीन टाइम और ज्यादा होता। यानी जितना मिला, दिल उससे भरा नहीं। सौंदर्या ने साफ कहा कि उन्हें फिल्म अच्छी लगी, मगर ये उनके पापा की ऑल टाइम फेवरेट फिल्मों की लिस्ट में शामिल नहीं है। उन्होंने ज्यादा डिटेल में जाने से भी परहेज किया। वजह भी खास है। फिल्म के डायरेक्टर लोकेश कनगराज के लिए उनके मन में काफी सम्मान है। सौंदर्या मानती हैं कि लोकेश ने इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं और वो किसी भी तरह का निगेटिव कमेंट करके उनकी मेहनत को कम नहीं करना चाहतीं।उनका ये बैलेंस्ड जवाब दिखाता है कि वो सिर्फ स्टार किड नहीं, बल्कि इंडस्ट्री की समझ रखने वाली फिल्ममेकर भी हैं।
सौंदर्या सिर्फ सुपरस्टार की बेटी नहीं, बल्कि खुद एक टैलेंटेड डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और ग्राफिक डिजाइनर हैं। उन्होंने कोचादैयान और वेलैइल्ला पट्टाधारी 2 जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो 2019 में उन्होंने बिजनेसमैन विशागन वनंगामुदी से दूसरी शादी की। वो दो बच्चों की मां हैं और फैमिली और करियर दोनों को खूबसूरती से बैलेंस कर रही हैं। (हिफी)



