फिल्मी

नशीली ड्रग्स के साथ अंजू कृष्णा गिरफ्तार

तमिल और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री अंजू कृष्णा को हाल ही में चेन्नई में गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से ड्रग्स बरामद किए गए हैं। इस गिरफ्तारी की खबर से फिल्म जगत में हलचल मच गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार गुरुवार को एंटी-नारकोटिक्स इंटेलिजेंस यूनिट की साउथ टीम ने 5 फरवरी इलाके में छापेमारी की। इस दौरान अंजू कृष्णा समेत अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया। टीम ने मेथामफेटामाइन और गांजा जैसे प्रतिबंधित पदार्थ जब्त किए गए हैं।गिरफ्तार किए गए लोगों में अंजू कृष्णा, असिस्टेंट डायरेक्टर विंसी निवेधा, कार्तिक राजा, यशवंत, श्रीराम, अल्विबिनशा और वेंकटेश कुमार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार रेड के दौरान छह ग्राम मेथामफेटामाइन, सात ग्राम गांजा, 15 ग्राम भांग और नौ मोबाइल फोन जब्त किए गए।
अंजू कृष्णा का नाम इस मामले में आने से पहले ही उन्हें तमिल और मलयालम फिल्मों में उनकी अभिनय प्रतिभा के लिए जाना जाता था। 31 वर्षीय अंजू ने कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने आकाशम कडन्न, आरो और ओम वेल्लिमालई जैसी फिल्मों में अभिनय किया। हालिया रिलीज ओम वेल्लिमालई (2023) ओम विजय द्वारा निर्देशित थी, जिसमें सुपरगुड सुब्रमणि और वीरा सुभाष ने मुख्य भूमिकाएं निभाई।अंजू कृष्णा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं।
फिल्म उद्योग और सोशल मीडिया पर अंजू कृष्णा की गिरफ्तारी को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ लोग उन्हें तुरंत दोषी मान रहे हैं, जबकि कई लोग कानूनी प्रक्रिया का इंतजार करने की सलाह दे रहे हैं। गिरफ्तार किए गए सभी व्यक्तियों से पूछताछ जारी है। अंजू कृष्णा की गिरफ्तारी ने इंडस्ट्री में ड्रग्स से जुड़ी चर्चाओं को फिर से उभार दिया है। पिछले कुछ वर्षों में कई फिल्मी हस्तियों के नाम ड्रग्स मामलों में आए हैं और यह घटना इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button