फिल्मी

नुपुर अलंकार ने ग्लैमर की दुनिया छोड़ लिया संन्यास

मनोरंजन की दुनिया बाहर से जितनी चमकदार और आकर्षक नजर आती है, अंदर से उतनी ही कठिन और थकाने वाली भी होती है। यहां नाम और पहचान बनाना आसान नहीं होता। इसके लिए कलाकारों को सालों तक संघर्ष, असफलताओं और मानसिक दबाव से गुजरना पड़ता है। कई लोग इस लंबी मेहनत के बाद सफलता हासिल करते हैं और उसी में रम जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो शोहरत की ऊंचाइयों पर पहुंचने के बाद भी सब कुछ छोड़कर एक बिल्कुल अलग रास्ता चुन लेते हैं। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस नुपुर अलंकार भी ऐसी ही एक शख्सियत हैं, जिन्होंने ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कहकर आध्यात्म और संन्यास का मार्ग अपनाया।
नुपुर अलंकार ने वर्षों तक छोटे पर्दे पर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उन्होंने करीब 157 टीवी शोज में काम किया और अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल किया। अपने करियर के दौरान वह लगातार काम करती रहीं और दर्शकों के बीच एक जाना-पहचाना चेहरा बन गईं। सफलता मिलने के बावजूद उनके भीतर आध्यात्मिक तलाश बनी रही, जो समय के साथ और गहरी होती चली गई। साल 2022 में नुपुर ने अचानक एक्टिंग छोड़ने का फैसला लेकर सभी को हैरान कर दिया। यह निर्णय किसी एक पल में नहीं लिया गया था, बल्कि इसके पीछे वर्षों का आत्ममंथन और अंदरूनी बदलाव छिपा था। गुरु शंभू शरण झा के मार्गदर्शन में उन्होंने संन्यास दीक्षा ली और अपने जीवन को पूरी तरह आध्यात्म के लिए समर्पित कर दिया। साल 2023 में अपने आखिरी वीडियो में नुपुर ने ऐलान किया है कि वो हिमालय पर जा रही हैं और वहीं अज्ञातवास करेंगी। उन्होंने वीडियो के जरिए ये सूचना अपने फैंस को दी है। उन्होंने बताया कि ये उनकी आखिरी पोस्ट है और वो अब एक लंबे अंतराल के बाद लोगों से दोबारा मुलाकात करेंगी। ये मुलाकात अब कब होगी इसके बारे में उन्होंने कोई जानकारी साझा नहीं की है। फिलहाल इस पोस्ट के बाद उनका कोई दूसरा पोस्ट भी सामने नहीं आया।एक इंटरव्यू में नुपुर अलंकार ने अपने इस बदलाव को पूरी तरह प्राकृतिक बताया। उन्होंने कहा कि उनका झुकाव हमेशा से अध्यात्म की ओर रहा है और अब उन्होंने खुद को पूरी तरह प्रभु को समर्पित कर दिया है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button