पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कबूला कि हमारे देश ने जो बोया, वही काट रहा

सौ बात की एक बात ये कि पाकिस्तान ने जो बोया वो उसी को काट रहा है। ये बात अगर खुद पाकिस्तान कबूल करे तो सारी दुनिया को सुननी चाहिए। सारी दुनिया को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए कि पाकिस्तान है क्या। वैसे तो सब जानते ही हैं। लेकिन अब खुद पाकिस्तान कबूल कर रहा है कि वो जिहाद के नाम पर झूठ बोलता आया है और जो सांप वो पालता आया है वो उसी को डंस रहे हैं। खुद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कबूल किया है कि आतंकवाद वो झेल रहा है वो उसी की करनी का फल है। जब-जब भारत ने कहा कि पाकिस्तान एक आतंकी देश बन गया है और आतंक फैलाना उसकी पॉलिसी हो गई और उसकी सेना और आईएसआई आतंकियों को पालती है और जंग में सामना करने की हिम्मत नहीं इसलिए मुंबई हो या पहलगाम हो ऐसे आतंकी हमले करवा कर दहशत फैलाती है, जब-जब भारत ने ये कहा तब-तब पाकिस्तान ये कहता फिरता है कि वो तो खुद आतंकवाद से पीड़ित है। तो अब खुद वहां के रक्षा मंत्री ने वहां की संसद में कबूल किया है कि ये सब उनका खुद का किया-धरा है, ये सब खुद उनके पाले लोग हैं। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने संसद में कबूल किया कि जिया-उल-हक और परवेज मुशर्रफ ने अमेरिका की चापलूसी में पाकिस्तान के भीतर आतंकवाद की जड़ें बोईं। अब पाकिस्तान उसी जड़ के पेड़ बनने की कीमत भुगत रहा है।
पाक का रक्षा मंत्री कह रहा है वहां की संसद में। सबको ये भाषण सुनने की जरूरत है। कोई किसी गलतफहमी में ना रहे कि पाकिस्तान क्या है। वहां के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कबूला है कि वहां पर राज करने वाले दो मिलिटरी डिक्टेटरों ने अमेरिका की चापलूसी कर के अपनी सत्ता बनाने के लिए वहां जिहाद के नाम पर ये आग लगाई। उन्होंने साफ कहा है कि जो मुजाहिदीन खड़े किये गए वो कोई जिहाद विहाद नहीं था। उन्होंने संसद में खड़े हो कर कहा है कि अमेरिका ने पाकिस्तान को टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल करके फेंक दिया।



