फिल्मी

थिएटरों में दर्शकों को लायी थी गंगूबाई काठियावाड़ी

साल 2022 में जब हिंदी फिल्मों की इंडस्ट्री कोरोना महामारी के बाद धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही थी। तब संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने एक नया मोड़ दिया। बता दें, कई महीनों तक बंद पड़े थिएटर धीरे-धीरे दर्शकों से खाली थे, लेकिन इस फिल्म ने फिर से थिएटरों में लोगों का विश्वास जगाया और बड़ी सख्या में भीड़ लगाई।
अगर फिल्म की कहानी कि बात करें तो, एक युवा लड़की गंगूबाई की है, जिसे धोखा देने के बाद मुसीबतों में डाल दिया जाता है। वो मुंबई के एक फेमस रेड-लाइट इलाके में पहुंचती है, लेकिन अपनी हिम्मत और जज्बे से वो वहां की सबसे प्रभावशाली महिला बन जाती है। इस कहानी में मजबूती, महिला सशक्तिकरण और कठिनाई से लड़ने की ताकत को खूबसूरती से दिखाया गया है, जो लोगों के दिल को छूने वाली थी। बता दें, संजय लीला भंसाली के निर्देशन ने ही इस कहानी को जीवंत बनाया है। दरअसल, आलिया भट्ट की दमदार एक्टिंग ने गंगूबाई के किरदार को असली रंग दिया और फिल्म के रंगीन सेट, बेहतरीन संगीत और खूबसूरत सीन भी दर्शकों को थिएटर तक खींचने में मददगार साबित हुए।
गंगूबाई काठियावाड़ी महज दर्शकों के बीच ही नहीं, बल्कि ट्रोलर्स के बीच भी पसंद की गई। इस फिल्म को कई अवार्ड मिले, जिनमें 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स भी शामिल है। साथ ही, बॉक्स ऑफिस पर भी इसने बड़ी सफलता हासिल की और 209 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई की।
संजय लीला भंसाली का नाम हमेशा से धमाकेदार निर्देशकों में गिना जाता है। उन्होंने हमेशा भारतीय संस्कृति और इमोशन्स को अपनी फिल्मों में भरपूर उकेरा है। वे राज कपूर, के. आसिफ, और गुरु दत्त जैसे बड़े स्टार्स की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button