फिल्मी

रश्मिका मंदाना व विजय 26 फरवरी को लेंगे सात फेरे

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी से पहले फैंस उनकी प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन को लेकर रोमांचित हैं. दोनों सितारे 26 फरवरी को उदयपुर में सात फेरे लेंगे. खास बात यह है कि एक ही दिन में दो अलग-अलग रीति-रिवाजों से शादी होगीकृसुबह विजय के परिवार की तरह तेलुगू परंपरा और शाम को रश्मिका के परिवार के हिसाब से कोडावा रस्म शादी एकदम प्राइवेट रखी गई है जिसमें सिर्फ घरवाले और पक्के दोस्त शामिल होंगे, यहां तक कि फिल्मी सितारों को भी न्योता नहीं दिया गया है. अपनी इस नई शुरुआत को उन्होंने अपने फैंस के दिए नाम ‘विरोश’ को समर्पित किया है।
शादी से पहले दोनों परिवारों ने जमकर मस्ती की और एक अनोखा प्री-वेडिंग क्रिकेट मैच भी खेला. हालांकि शादी में तो सितारे नहीं दिखेंगे, लेकिन कसर निकालने के लिए 4 मार्च को हैदराबाद के ताज कृष्णा में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया है. इस पार्टी में साउथ से लेकर बॉलीवुड तक के फिल्मी सितारों का जमावड़ा लगने की उम्मीद है। फिलहाल सोशल मीडिया पर उन्होंने एक प्यारा सा नोट लिखकर अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया है और अपनी इस शादी को ‘द वेडिंग ऑफ विरोश’ का नाम दिया है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button