फिल्मी

रश्मिका मंदाना और विजय एक-दूजे के हो गये

उदयपुर के आईटीसी मेमेंटोस में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने रीति-रिवाजों से शादी कर ली है। फेरों से पहले 24 फरवरी की संगीत नाइट बेहद फिल्मी और इमोशनल रही। इस शाम की जान रही रश्मिका की स्पेशल परफॉर्मेंस, जिन्होंने अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2’ के सुपरहिट गाने ‘अंगारों’ पर डांस करके विजय को बड़ा सरप्राइज दिया। रश्मिका मंदाना का अंदाज देखकर विजय काफी भावुक हो गए। एंट्री के वक्त भी दोनों का स्वैग देखने लायक था, जहां पूरे वेन्यू को ‘विरोश’ के बड़े-बड़े पोस्टर्स से सजाया गया था। एक प्यारा पल तब आया, जब विजय की मां ने रश्मिका को खानदानी चूड़ियां भेंट कीं, जिससे इस रिश्ते पर परिवार की आधिकारिक मुहर लग गई। प्राइवेट वेडिंग में संदीप रेड्डी वांगा और थरुण भास्कर जैसे करीबी दोस्त शामिल हुए हैं, जो चार दिनों तक चलने वाले इस जश्न का लुत्फ उठा रहे हैं। कई सालों तक अपने प्यार को दुनिया से छिपाकर रखने के बाद कपल ने हाल में अपने रिश्ते को ‘विरोश’ नाम देकर ऑफिशियल किया है। उदयपुर में सात फेरे लेने के बाद कपल 4 मार्च को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन देगा, जिसमें साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े सितारों के जुटने की उम्मीद है।
विजय देवरकोंडा की मां माधवी ने संगीत के दौरान कपल को एक खास सरप्राइज दिया। एक लीक हुए वीडियो में उन्हें यह कहते सुना जा सकता है, ‘मैं यह खूबसूरत सरप्राइज परफॉर्मेंस अपने प्यारे ‘बंगारम’ विजय और ‘रुशी’ (रश्मिका) को डेडिकेट करती हूं। हम तुम दोनों से बहुत प्यार करते हैं।’ रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी अलग-अलग परंपराओं के अनुसार संपन्न हुई। खबरों की मानें, तो कपल की तेलुगू रीति-रिवाजों से पहली शादी सुबह 10.10 बजे संपन्न हुई। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की ‘सनसेट वेडिंग’ शाम करीब 4 बजे हुई। यह दूसरी शादी रश्मिका मंदाना की कोडावा (कूर्गी) परंपराओं और जड़ों के सम्मान में आयोजित हुई। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button