सुर्खियों में रही हैं अमला पाॅल

साउथ इंडियन सिनेमा की जानी-मानी एक्टेस अमला पॉल हमेशा से ही अपने बोल्ड अंदाज और पर्सनल जीवन को लेकर सुर्खियों में रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी दूसरी शादी और प्रेग्नेंसी को लेकर एक ऐसा राज खोला है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। अमला पॉल ने सिर्फ 17 साल की उम्र में साल 2009 में मलयालम फिल्म नीलथामारा से डेब्यू किया था। उन्होंने तमिल, तेलुगू और हिंदी सहित दक्षिण भारतीय सिनेमा में खुद को स्थापित किया। साल 2010 में आई फिल्म मैना उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। इसके बाद उन्होंने देवा थिरुमगल, वेलैइल्ला पट्टाधारी (वीआईपी), रतसन और थलैवा जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। अमला की पर्सनल लाइफ उतनी ही ड्रामाटिक रही है जितनी उनकी फिल्में। फिल्म देवा थिरुमगल और थलैवा के दौरान उनका उनके डायरेक्टर ए.एल. विजय के साथ प्यार हुआ। दोनों ने साल 2014 में शादी रचाई, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल सका। 2016 में दोनों अलग हो गए और 2017 में उनका तलाक हो गया। अपने करियर के पीक पर तलाक लेने का अमला का फैसला काफी चर्चा का विषय रहा। तलाक के बाद अमला ने खुद को एक्टिंग पर फोकस किया। इसी दौरान उनकी मुलाकात अपने पुराने दोस्त जगत देसाई से हुई, जो टूरिज्म सेक्टर में मैनेजर हैं। यह दोस्ती प्यार में बदल गई और नवंबर 2023 में दोनों ने कोच्चि में एक सादे समारोह में शादी कर ली। अमला ने एक और दिलचस्प किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि अपने जीवन के एक मुश्किल दौर में वह एक ज्योतिषी से मिली थीं, जिसने भविष्यवाणी की थी, तुम 32 साल की उम्र में शादी करोगी। अमला को यह सुनकर हंसी आ गई थी क्योंकि उस समय उनका कोई बॉयफ्रेंड तक नहीं था लेकिन कुछ दिनों बाद गोवा में उनकी मुलाकात जगत से हुई और प्यार हो गया। हैरानी की बात यह है कि जब उनकी शादी हुई, तब वह ठीक 32 साल की थीं। (हिफी)



