फिल्मी

तमिल सुपर स्टार व राजनेता विजय की पत्नी ने दिया तलाक का नोटिस

तमिल सुपरस्टार थलापति विजय इन दिनों अलग-अलग वजहों से चर्चा में हैं। एक तरफ सुपरस्टार पूर्ण रूप से राजनीति में एंट्री करने जा रहे हैं तो दूसरी तरफ उनकी आखिरी फिल्म जना नायकन अब तक रिलीज नहीं हो पाई है। अब विजय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में आ गए हैं। थलापति विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने हाल ही में चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी है। कथित तौर पर संगीता ने अपनी याचिका में विजय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संगीता सोरनलिंगम ने गत 27 फरवरी को विजय से तलाक के लिए अर्जी दाखिल की है।
विजय की पत्नी संगीता आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन अपने इस कदम के बाद चर्चा में आ गई हैं। संगीता और विजय ने स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 की धारा 27(1) (ए) के तहत तलाक की अर्जी दी है। दोनों 1999 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों के दो बच्चे जेसन संजय और दिव्या शाशा भी हैं, लेकिन अब शादी के 27 साल बाद विजय और संगीता सोरनालिंगम का रिश्ता अब मुसीबतों में घिर चुका है। संगीता सोरनालिंगम यूं तो थलापति विजय की पत्नी के रूप में जानी जाती हैं, लेकिन इसके अलावा भी उनकी अपनी अलग पहचान रही है। संगीता श्रीलंका के जाने-माने इंडस्ट्रियलिस्ट की बेटी हैं और विदेश में पली बढ़ी हैं। हालांकि, उनके बारे में ज्यादा डिटेल पब्लिक डोमेन में मौजूद नहीं है। थलापति विजय ने 1992 में नालैया थीरपु से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया था और इसके बाद कई हिट फिल्में दीं और सिर्फ भारत में ही नहीं विदेशों में भी एक बड़ा फैन बेस बना लिया। उनकी पहली हिट फिल्म पूवे उनक्कागा की कामयाबी ने उन्हें उनकी होने वाली जीवनसाथी से भी मिलाया। फिल्म की कामयाबी के बाद विजय चेन्नई में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, जहां एक फैन गर्ल उनके पास आई और उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ की और यही फैन गर्ल आगे चलकर विजय की जीवन संगिनी बनीं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button