विश्व-लोक

तेहरान पर अमेरिकी मिसाइल का ईरान ने दिया करारा जवाब

ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई के ऑफिस के ठीक पास अमेरिकी मिसाइल से हमला हुआ है। दावा किया जा रहा है कि खामनेई को निशाना बनाने की कोशिश की गई थी। इसके जवाब मंे ईरान ने भी अमेरिका के बहरीन समेत सात देशों मंे नेबिल बेस पर हमला बोला है। इजरायल और ईरान के बीच बढ़े तनाव को देखते हुए भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने कहा, क्षेत्र में मौजूदा स्थिति को देखते हुए, इजराइल में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को सावधानी बरतने और हर समय सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
ईरान की राजधानी तेहरान में बड़ा हमला हुआ है। यह हमला ईरान के सुप्रीम लीडर के दफ्तर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि यह हमला बेहद सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में हुआ, जिससे हालात काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। इस हमले में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को निशाना बनाने की कोशिश की गई। यह इजरायल और अमेरिका का साझा हमला बताया जा रहा है। रॉयटर्स के अनुसार, खामेनेई इस समय तेहरान में नहीं हैं। एक ईरानी अधिकारी ने पुष्टि की है कि उन्हें एक सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है।
ईरानी मीडिया के मुताबिक, इंटेलिजेंस विभाग को भी निशाना बनाया गया है। उधर, इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने पूरे देश में विशेष और स्थायी आपातकाल लागू करने की घोषणा की है। इजरायल के कई हिस्सों में सायरन बजाए गए। सेना ने कहा कि लोगों को सुरक्षित जगहों के पास रहने के लिए अलर्ट किया गया है। इजरायली सेना ने कहा है कि पूरे देश में सामान्य कामकाज रोका जा रहा है। स्कूल बंद रहेंगे, भीड़ जुटाने पर रोक रहेगी और जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी दफ्तर बंद रहेंगे। इजरायल पर तीन तरफ से जवाबी हमले मंे ईरान ने 70 मिसाइलें दागीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button