हमले से बेखौफ अल नाहयान व नेतन्याहू

अमेरिका और इजराइल के साथ ईरान की जंग जारी है। इस बीच ईरान खाड़ी देशों में मौजूद यूएस एंबेसी पर भी हमले कर रहा है। साथ ही इजराइल पर भी लगातार बमबारी कर रहा है। ईरान के इन हमलों से बेखौफ यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अलग-अलग मौकों पर एक जैसा दम दिखाने की कोशिश की है। ईरान ने सबसे ज्यादा नुकसान यूएई को पहुंचाया है। इस बीच ईरान के हमलों से बेखौफ यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान दुबई के एक मॉल में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मॉल में जनता के बीच बैठकर खाना भी खाया। राष्ट्रपति ने मॉल में मौजूद लोगों को सबकुछ बहुत नार्मल दिखाने की कोशिश की है। इस दौरान उन्होंने मॉल में मौजूद लोगों से बातचीत भी की। उनके साथ दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम भी थे। दुबई मॉल में कई अमीराती अधिकारियों के साथ दोनों नेताओं के कॉफी पीते हुए एक वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा किया गया, जिसमें कैप्शन दिया गया था, “जब पूरा क्षेत्र तनाव की चर्चा कर रहा है, तब दुबई मॉल में कॉफी पीना अच्छा है। इस तरह से आप एक राष्ट्र को आश्वस्त करते हैं।”
इसी तरह इजरायल के राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू भी तल अवीव में उस जगह पहुंचे, जहां ईरानी हमले में कुछ इजराइली नागरिक मारे गए थे। नेतन्याहू ने वहां खड़े होकर मीडिया से बात की। इससे पहले ईरान ने नेतन्याहू के ऑफिस पर मिसाइलें दागीं थी। इस पर नेतन्याहू ने कहा था कि इस जगह पर तेहरान के आतंकवादियों ने निर्दोष नागरिकों पर बमबारी की थी। तेहरान के तानाशाह नागरिकों को निशाना बनाते हैं।



