विजय व रश्मिका के मैरिज वीडियो ने बनाया विश्व रिकाॅर्ड

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी सिर्फ एक फिल्मी सितारे का फंक्शन नहीं रह गई है, बल्कि यह साल 2026 की सबसे बड़ी ‘कल्चरल इवेंट’ बन चुकी है। सोशल मीडिया पर इस शादी की तस्वीरों और वीडियो ने ऐसी धूम मचाई है कि हर तरफ बस इन्हीं की चर्चा है। फैंस इस जोड़ी को ‘विरोश’ कहकर बुला रहे हैं और शादी के हर छोटे-छोटे पल, चाहे वो रस्मों की गंभीरता हो या दोनों की मस्ती, इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहे हैं। दुनिया भर के चाहने वाले इस बात से बेहद खुश हैं कि आखिरकार उनकी पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ी अब असल जिंदगी में भी एक हो गई है।
हैरानी की बात यह है कि इस शादी के एक खास वीडियो ने अब डिजिटल दुनिया में इतिहास रच दिया है। इस वीडियो ने फुटबॉल की दुनिया के दो सबसे बड़े खिलाड़ियों लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के उस मशहूर चेस वाले फोटो कैंपेन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। जहां मेसी और रोनाल्डो के उस आइकॉनिक पोस्ट को 8.1 मिलियन लाइक्स मिले थे, वहीं विजय और रश्मिका के इस वेडिंग वीडियो ने 8.2 मिलियन लाइक्स का आंकड़ा पार करके एक नया ग्लोबल रिकॉर्ड बना लिया है। यह दिखाता है कि इस जोड़ी की दीवानगी न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में किस कदर सिर चढ़कर बोल रही है।
वायरल वीडियो के वायरल होने के पीछे सिर्फ रिकॉर्ड की होड़ नहीं, बल्कि इसमें छुपे जज्बात हैं। फैंस का कहना है कि वीडियो में दिखाई गई सादगी, प्यार और पारंपरिक रस्मों ने उनके दिल को छू लिया है। वीडियो का बैकग्राउंड म्यूजिक और दोनों की नेचुरल केमिस्ट्री इतनी प्यारी है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं। शानदार विजुअल्स और इमोशनल पलों की वजह से यह शादी अब इंटरनेट के इतिहास की सबसे ज्यादा चर्चित और पसंद की जाने वाली सेलिब्रिटी वेडिंग बन गई है। यह वाकई में भारतीय सिनेमा और फैंस के प्यार की एक बहुत बड़ी जीत है। (हिफी)



