फिल्मी

तमिल की सबसे नामचीन एक्ट्रेस हैं तृषा

तृषा कृष्णन इन दिनों विजय थलापति के साथ कथित रिश्ते की वजह से सुर्खियों में छाई हुई है। एक्टर की पत्नी ने तलाक की याचिका दायर करते हुए दावा किया है कि विजय उन्हें धोखा दे रहे हैं। संगीता का दावा है कि थलापति विजय का किसी नामी एक्ट्रेस संग अफेयर चल रहा है जिसके बाद से तृषा कृष्णन संग उनके अफेयर की अटकलें तेज हैं। तृषा कृष्णन तमिल फिल्म इंडस्ट्री की सबसे नामी एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। फिल्मों में उनकी लोकप्रियता के साथ-साथ उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल और आलीशान जिंदगी भी अक्सर चर्चा में रहती है, जो उनके सफल और लंबे करियर की झलक पेश करतीन्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार तृषा कृष्णन की कुल 10 मिलियन डॉलर यानी कि करीबन 90 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं। एक्ट्रेस ने अपने दम पर करोड़ों का साम्राज्य खड़ा किया है। तृषा के फिल्मी करियर की 2000 के दशक में शुरुआत हुई थी और धीरे-धीरे उन्होंने खुद को साउथ सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल कर लिया। एक्ट्रेस अपनी फिल्मों के लिए करीब 9 करोड़ रुपए की मोटी फीस चार्ज करती हैं। कमल हासन और मणिरत्नम की फिल्म ठग लाइफ के लिए एक्ट्रेस को करीबन 12 करोड़ रुपए की फीस मिली थी। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बड़े बजट की फिल्मों में निर्माता उन्हें कास्ट करने के लिए खास दिलचस्पी दिखाते हैंउन्होंने कई बड़े सितारों के साथ काम किया है और कई यादगार फिल्मों में नजर आई हैं। तृषा कृष्णन की संपत्ति में शानदार रियल एस्टेट भी शामिल है। उनका मुख्य घर चेन्नई के एक बेहद पॉश इलाके में स्थित है, जिसकी कीमत करीब 7 करोड़ रुपये बताई जाती है। यह इलाका फिल्मी सितारों और बड़े बिजनेसमैन का पसंदीदा माना जाताएक्ट्रेस के चेन्नई स्थित घर में साउथ के कल्चर और मॉर्डन आर्किटेक्चर का कोम्बो देखने को मिलता है। उनका घर बेहद आलीशान है। घर के लिविंग रूम में महंगे फर्नीचर, सॉफ्ट लाइटिंग और शानदार इंटीरियर डेकोरेशन देखने को मिलता है। हर बेडरूम खुले लेआउट के साथ डिजाइन किया गया है और उसमें वॉक-इन क्लोजेट और अटैच्ड बाथरूम जैसी सुविधाएं हैं। इसके अलावा घर में एक खास एंटरटेनमेंट एरिया भी है, जहां वो अपने परिवार और दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड करती हैं। चेन्नई के अलावा तृषा के पास हैदराबाद में भी एक आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई जाती है। यह प्रॉपर्टी शहर के एक हाई-एंड रेजिडेंशियल इलाके में स्थित है, जहां सुरक्षा और प्राइवेसी का खास ध्यान रखा जाता है। इस घर में डिजाइनर बेडरूम, मॉडर्न इंटीरियर और भव्य हॉलवे हैं। घर में खूबसूरत झूमर और लकड़ी की सजावट इसे और भी आकर्षक बनाती है। वहीं बाथरूम्स को लग्जरी स्पा जैसी सुविधाओं के साथ डिजाइन किया गया है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button